फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Adhoc teachers will be regularized and their outstanding arrears will be paid, Education Chief Secretary g

यूपी: तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण व शिक्षकों के बकाया एरियर का होगा भुगतान, मुख्य सचिव शिक्षा ने दिया आश्वासन

Tue, 03 Dec 2024 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Dec 2024 10:39 PM IST
सार

Up tadarth shikshak: यूपी के तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण व शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान किया जाएगा। यह मामला उन शिक्षकों से जुड़ा है जिनकी नियुक्ति 2000 के पहले हुई है। 
 

विज्ञापन
UP: Adhoc teachers will be regularized and their outstanding arrears will be paid, Education Chief Secretary g
धरने की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) का विधानसभा घेराव के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना जारी रहा। वहीं सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में दिए निर्देश के बाद मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने शिक्षक नेताओं से वार्ता की।

विज्ञापन


वार्ता में अपर मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि 2000 तक के तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने की प्रक्रिया कर रहे हैं। यह देख रहे हैं कि कहां कौन शिक्षक छूट गए हैं। इससे पहले के शिक्षकों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं पुरानी पेंशन बहाली पर उन्होंने इसे केंद्र का मामला बताया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने शिक्षकों के बकाया एरियर की समीक्षा करके भुगतान करने की बात कही है। 
विज्ञापन


वहीं शिक्षकों के अकारण निलंबन के मामले में धारा 21 और धारा 18 को शिक्षा सेवा चयन आयोग में शामिल कराने और जीपीएफ का पैसा जमा नहीं होने का कारण जानने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक व एमएलसी राजबहादुर चंदेल, प्रदेश महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी आदि शामिल थे। इससे पहले आज भी लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली मंडल, कानपुर, चित्रकूट मंडल के शिक्षक रॉयल होटल परिसर में एकत्र हुए और धरना दिया। इसके बाद वह विधानसभा घेराव के लिए निकले तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डेन ले-जाकर छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed