{"_id":"68125f363cc94e59200d8eef","slug":"up-additional-charge-of-apc-to-chief-secretary-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोनिका एस गर्ग कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से रिटायर, मुख्य सचिव को एपीसी का अतिरिक्त चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोनिका एस गर्ग कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से रिटायर, मुख्य सचिव को एपीसी का अतिरिक्त चार्ज
Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
सार
आईएएस मोनिका एस गर्ग कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से रिटायर हो गई हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त के पद के लिए कई अधिकारी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मोनिका एस गर्ग बुधवार को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद से सेवानिवृत हो गईं। नए एपीसी की तैनाती तक ये चार्ज मुख्य सचिव के पास रहेगा। कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर 1990 बैच का कोई अफसर नियुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
इसमें जिन अफसरों का नाम चर्चा में है, उसमें दीपक कुमार का नाम सबसे ऊपर है। उनके पास मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ-साथ बेसिक और माध्यमिक का भी चार्ज है।
विज्ञापन
इसके अलावा इसी साल अक्तूबर में रिटायर होने वाले हिमांशु कुमार और सितंबर में रिटायर होने वाले सुधीर एम बोबड़े का नाम भी चर्चा में है। सुधीर एम बोबड़े का रिटायरमेंट सितंबर में है।
विज्ञापन