{"_id":"66217578ccf4a1cabc088b33","slug":"up-action-will-be-taken-if-information-of-accident-not-given-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बस हादसे की सूचना देने में ड्राइवर, कंडक्टर व अफसर, सब लापरवाह, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बस हादसे की सूचना देने में ड्राइवर, कंडक्टर व अफसर, सब लापरवाह, अब होगी कार्रवाई
Fri, 19 Apr 2024 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:03 AM IST
सार
बस हादसों की सूचना नहीं देने पर ड्राइवर व कंडक्टर सहित अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। हादसा होने पर एक्सीडेंट रिपोर्टिंग सिस्टम पर अपडेट नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रोडवेज बस हादसे की सूचना एक्सीडेंट रिपोर्टिंग सिस्टम पर देने को लेकर ड्राइवर, कंडक्टर व अफसर, सबकी लापरवाही उजागर हुई है। ड्राइवर व कंडक्टर जहां सूचना देने में फिसड्डी हैं, वहीं अफसर मौके पर नहीं जाते। यही वजह है कि हादसा होने पर इंटरसेप्टर वाहन मदद के लिए नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस दुर्घटनाओं को लेकर बृहस्पतिवार को परिवहन निगम मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक हुई। इसमें कहा गया कि हादसा होने पर एक्सीडेंट रिपोर्टिंग सिस्टम पर अपडेट नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रधान प्रबंधक को बस हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंचकर सिस्टम के ग्रुप पर हादसे की फोटो अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
दरअसल, बस दुर्घटना होने पर तत्काल सूचनाएं नहीं दी जा रही हैं। वीडियो कॉनफ्रसिंग के जरिए क्षेत्रीय प्रबंधकों से प्रधान प्रबंधक कार्मिक अशोक कुमार ने दुर्घटना घटित होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर सबसे पहली जिम्मेदारी ड्राइवर व कंडक्टर की होगी। वे अपने डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, केंद्र प्रभारी व समयपाल को सूचना देंगे। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही आरएम और एआरएम करेंगे। जबकि दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंचने वाले अफसरों पर भी गाज गिरेगी।