फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action will be taken against doctors missing without leave approval, instructions issued

डॉक्टरों पर कसा शिकंजा: बिना अवकाश स्वीकृति गायब रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

Wed, 13 Nov 2024 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2024 04:29 PM IST
सार

गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट न भेजनें वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी सीएमओ और सीएमएस को भी निर्देश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Action will be taken against doctors missing without leave approval, instructions issued
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अस्पतालों को छोड़कर बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब रहने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इतना ही नहीं गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टरों की सूची नहीं भेजने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अधीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर के गायब रहने के मामले पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिकायत मिली है कि कई  चिकित्साधिकारियों द्वारा अपने सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराये बिना ही ड्यूटी से गायब रहते हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं गायब रहने वाले चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी/प्रमुख अधीक्षक/अधीक्षिका/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका द्वारा कार्यवाही की संस्तुति भी नहीं की जाती है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अस्पतालों की सेवाएं चरमराती जा रही हैं। कई अस्पताल आए दिन बंद रहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक के खिलाफ महज 89 रनों पर सिमट गई यूपी की टीम, बनाया न्यूनतम स्कोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बुलडोजर एक्शन पर 'सुप्रीम' फैसला: मायावती बोलीं- खत्म होगा आतंक, सांसद चंद्रशेखर बोले- ये यूपी सरकार को तमाचा


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों और अवकाश स्वीकृत करने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को भी सख्त चेतावनी दी है। निर्देश दिया है कि अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। अनुशासनिक/विभागीय कार्यवाही की स्पष्ट संस्तुति तथा साक्ष्यों सहित आरोप पत्र गठित कर 15 दिन के अंदर स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा जाए। इस दौरान यह प्रमाण-पत्र भी देने होंगे कि संबंधित चिकित्सक के अतिरिक्त उनके अधीन अन्य कोई चिकित्सक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित नहीं हैं। इस आख्या रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद महानिदेशालय से शासन को भेजा जाएगा। ताकि संबंधित चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शासन से भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

खाली पदों पर होगी भर्ती 
प्रदेश में अलग-अलग चरणों में  ग्रेडवार चिकित्सकों की नियुक्ति कर उन्हें अस्पतालों में तैनाती दी जाती है। इस बीच कई चिकित्सक बिना बताए ही गायब हो जाते हैं। लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों को विभागीय कार्यवाही के तहत नोटिस दी जाती है और जवाब नहीं मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है। ताकि संबंधित पद को रिक्त घोषित कर नई नियुक्ति की जाए। हर 2 से 3 माह में नियुक्त होने वाले चिकित्सकों की अपेक्षा करीब 10 फ़ीसदी डॉक्टर के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई होती है। इस बीच मुख्य चिकित्सा अधकारियों और अधीक्षकों ने लंबे समय से बिना बताए अनुपस्थित रहने वालों की सूची भेजना बंद कर दिया। ऐसे में कागज में तो पद भरे हैं लेकिन अस्पताल खाली हैं। अब एक साथ सूची तैयार होने के बाद खाली पदों पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed