फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action against electricity defaulters will start after December 31, Rs 3900 crore recovered from OTS

यूपी: 31 दिसंबर के बाद शुरू होगी बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई, ओटीएस से हुई 3900 करोड़ की वसूली

Sun, 24 Dec 2023 10:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Dec 2023 10:58 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना में 33.38 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 1041 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। इनसे 3036 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह निजी नलकूप में 1.56 लाख किसानों को 113.46 करोड़ रुपए की छूट मिली और विभाग को 406 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

विज्ञापन
UP: Action against electricity defaulters will start after December 31, Rs 3900 crore recovered from OTS
एकमुश्त समाधान योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि 8 नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना में 23 दिसंबर तक 37.60 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने 3900 करोड़ रुपये जमा किया है। यह योजना 31 दिसंबर तक ही चलेगी। इसके बाद बिजली बकाया वाले और चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार को जल निगम फील्ड हॉस्टल में ओटीएस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि 31 दिसंबर के बाद बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना में 33.38 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 1041 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। इनसे 3036 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह निजी नलकूप में 1.56 लाख किसानों को 113.46 करोड़ रुपए की छूट मिली और विभाग को 406 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसी प्रकार यह ऐसी पहली योजना है, जिसमें 76 हजार लोगों ने विद्युत् चोरी करने व आरसी जारी होने के मामलों में भी लाभ लिया और उन्हें 376 करोड़ रुपये की छूट मिली। एक किलोवाट तक भार वाले 33.38 लाख छोटे घरेलू उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। इससे विभाग को 3036 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 1.70 लाख वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से 195 करोड़ रुपए राजस्व मिला।
विज्ञापन


अवकाश के दिन भी खुलेगा कैश काउंटर
ऊर्जा विभाग की ओर से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना को देखते हुए विभाग के सभी कार्यालय और कैश काउंटर छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। ऐसे में 24 और 25 और 31 दिसंबर सभी उपकेंद्रों पर बिजली बिल जमा किया जा सकेगा। इस संबंध में पावर कारपोरेशन से सभी विद्युत वितरण निगमों के निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अवर अभियंताओं को मिली प्रोन्नति
पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने विभिन्न विद्युत वितरण निगमों में कार्यरत 14 अवर अभियंताओं को सहायक अभियंता के रूप में प्रोन्नति दी है। इन सभी को लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नए सिरे से तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed