फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AC of premium train Vande Bharat failed, condition of passengers deteriorated, food served spoiled

यूपी: फेल हुआ प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत का एसी, यात्रियों की बिगड़ी हालत, परोसने वाला खाना हुआ खराब

Sun, 26 May 2024 08:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 May 2024 08:32 AM IST
सार

Vande Bharat: प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत का एसी शनिवार को फेल हो गया। इससे यात्रियों की हालत बिगड़ गई। साथ ही परोसने वाला खाना भी खराब हो गया। 

विज्ञापन
UP: AC of premium train Vande Bharat failed, condition of passengers deteriorated, food served spoiled
वंदे भारत। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के एसी यात्रियों को दगा दे रहे हैं। एसी कूलिंग ठप होने से पैसेंजरों को पसीना बहाते हुए सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के चलते पैसेंजरों का खाना भी खराब हो रहा है। शनिवार को वाराणसी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के पैसेंजर अनुराग ने शिकायत दर्ज कराई कि चेयरकार कोच सी-11 का एसी खराब होने से सफर मुहाल हो गया। उन्होंने कहाकि वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। 

विज्ञापन


किराया महंगा होने के बावजूद यात्री सुविधाओं पर जोर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पीएमओ के संसदीय क्षेत्र से चलने वाली वंदे भारत का यह हाल है कि एसी खराब होने के चलते खाना भी खराब हो गया। दही से बदबू उठने लगी। अटेंडेंट से शिकायत करने पर एसी खराब होने को वजह बताया गया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर 03256 आनंदविहार पटना स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे पैसेंजर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात से ही ट्रेन का एसी खराब रहा। एसी खराब होने की शिकायत पर रेलवे ने यात्रियों की मदद तक नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेनों में एसी दे रहे दगा, खाना भी हो रहा खराब

UP: AC of premium train Vande Bharat failed, condition of passengers deteriorated, food served spoiled
पहाड़ों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के एसी को दगा दे रहे हैं। भीषण गर्मी में एसी कूलिंग ठप होने से यात्री ज्यादा कीमत चुकाने के बाद भी पसीना बहाते हुए सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। यही नहीं इससे यात्रियों को परोसा जाने वाला खाना भी खराब हो रहा है। वाराणसी-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री अनुराग ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई कि चेयरकार कोच सी-11 का एसी खराब होने से सफर मुहाल हो गया। उन्होंने कहा कि किराया महंगा होने के बावजूद यात्री सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा, कूलिंग ठप होने से खाना भी खराब हो गया। दही से बदबू उठ रही थी। अटेंडेंट से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे ही 03256 आनंदविहार पटना स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन का एसी खराब होने की शिकायत के बाद भी रेलवे ने कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed