फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Abbas Ansari will have to go to court again for reinstatement of membership, the seat has been declared va

यूपी: सदस्यता बहाली के लिए अब्बास अंसारी को फिर जाना होगा कोर्ट, सचिवालय रिक्त घोषित कर चुका है सीट

Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

Abbas Ansari: विधानसभा चुनाव-2022 में मऊ सीट से जीते अब्बास अंसारी को अपनी सदस्यता बहाली के लिए फिर कोर्ट जाना होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Abbas Ansari will have to go to court again for reinstatement of membership, the seat has been declared va
अब्बास अंसारी की विधायकी खतरे में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2022 में मऊ सीट से जीते अब्बास अंसारी को अपनी सदस्यता बहाली के लिए फिर कोर्ट जाना होगा। अब्बास को दो साल की सजा होने पर विधानसभा सचिवालय उनकी सीट रिक्त घोषित कर चुका है। इसकी सूचना चुनाव आयोग को भी भेज चुका है। हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी सजा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सजा पर रोक के हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी सदस्यता बहाल हो सकती है या नहीं, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। सदस्यता बहाली के लिए अब्बास की ओर से अभी तक कोई प्रत्यावेदन भी विधानसभा अध्यक्ष या सचिवालय को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अगर प्रत्यावेदन आता है तो भी सीट रिक्त घोषित किए जाने के बाद गेंद विधानसभा अध्यक्ष या सचिवालय के पाले से बाहर जा चुकी है। अब विधानसभा सचिवालय उनकी सदस्यता की बहाली कोर्ट के स्पष्ट आदेश से ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed