{"_id":"69dc3eddf31bd46bf4047551","slug":"up-aaqib-went-to-saudi-arabia-four-times-tightened-his-grip-after-ats-investigation-hasn-t-returned-after-2-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार बार सऊदी अरब गया आकिब, एटीएस जांच के बाद कसा शिकंजा; 2025 के बाद नहीं आया वापास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चार बार सऊदी अरब गया आकिब, एटीएस जांच के बाद कसा शिकंजा; 2025 के बाद नहीं आया वापास
Mon, 13 Apr 2026 06:24 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:24 AM IST
सार
Terrorist Aaqib: एटीएस जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद आकिब पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। वह 2025 से सऊदी अरब में रुका हुआ है।
विज्ञापन
आतंकी आकिब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएस जांच में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद आकिब पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जांच में पता चला है कि वह चार बार सऊदी अरब की यात्रा कर चुका है और अगस्त 2025 में चौथी बार विदेश जाने के बाद अब तक वापस नहीं लौटा। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है तथा पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
आकिब का पासपोर्ट 9 अप्रैल 2018 का बना था। वह पहली बार सऊदी अरब 4 अगस्त 2019 को गया था। उसके बाद वह आठ फरवरी 2022 को वापस भारत आया। इसके बाद वह 8 अप्रैल 2022 को फिर सऊदी गया और 11 अप्रैल 2023 में वापस आया। इसी तरह वह 20 जून 2023 को तीसरी बार गया और 22 जुलाई 2025 को भारत आया। दस दिन बाद ही एक अगस्त 2025 को वह फिर सऊदी चला गया। तब से वह वहीं पर है। जांच एजेंसी ने उसकी पूरी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली है। अब उसको वापस लाने की कवायद शुरू हो गई है। जब वह जांच एजेंसी की गिरफ्त में आएगा तब आतंकी मॉड्यूल और साजिश के बारे में और खुलासे होंगे।
विज्ञापन
...अगर गलत हूं तो माथे पर गोली मारना
तीन दिन पहले मॉड्यूल से जुड़े उवैद व जलाल हैदर की गिरफ्तारी हुई थी। इसके संबंध में एडीजी एलओ अमिताभ यश ने बयान जारी किया था। आकिब ने एडीजी के बयान को जोड़कर इंस्टा पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उसने कहा सर, आपकी बहुत इज्जत है क्योंकि आप देश की सुरक्षा करते हो। मजलूमों के साथ अन्याय नहीं होने देते हो। आगे आकिब बोलता है कि अपने साथी को उसी ने सलाह दी थी कि पुलिस को गिरफ्तारी देकर सच बताए। उसने कहा कि मैं अपने ऊपर आतंकवादी का ठप्पा नहीं लगवाऊंगा। मैंने सिर्फ गालियां दी और कुछ नहीं। अब चाहें मुझे मार दो। आखिर में वह बोला कि अगर मैं गलत हूं तो मेरे माथे पर गोली मारना।
विज्ञापन