फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aam Aadmi Party to hold mass condolence meeting on death of BLO, state-wide on November 30

यूपी: बीएलओ की मौत पर आम आदमी पार्टी करेगी सामूहिक श्रद्धांजलि सभा, 30 नवंबर को पूरे प्रदेश में आयोजन

Fri, 28 Nov 2025 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Nov 2025 10:16 PM IST
सार

UP Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी की यूपी ईकाई 30 नंवबर को उन सभी बीएलओ के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी जिनकी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
UP: Aam Aadmi Party to hold mass condolence meeting on death of BLO, state-wide on November 30
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ के निधन पर आम आदमी पार्टी (आप) 30 नवंबर को पूरे प्रदेश भर में श्रद्धांजलि सभा करेगी। यह जानकारी आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर में एसआईआर के नाम पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं कि अब तक 25 से अधिक बीएलओ अपनी जान गंवा चुके हैं। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ संगठित अपराध है। जब चुनाव में अभी डेढ़ साल बाकी है तो इतनी जल्दबाज़ी क्यों? यह चुनाव सुधार है या वंचित वर्ग को सूची से हटाने की सोची-समझी साजिश?
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त का रवैया अमानवीय है। बीएलओ को बिना संसाधन, बिना प्रशिक्षण और बिना समय सीमा के ऐसी परिस्थितियों में काम कराया जा रहा है कि लोग नौकरी बचाने के डर में आत्महत्या तक कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में बीएलओ को रातभर ड्यूटी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी 30 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा करेगी। इसमें मृत बीएलओ को श्रद्धांजलि देने के साथ यह मांग की जाएगी कि बीएलओ की मौतों की उच्च स्तरीय जांच हो, परिवारों को मुआवजा दिया जाए और एसआईआर के नाम पर हो रहा अत्याचार तुरंत रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed