फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAI rejected the proposal to manage the state's airports

यूपी : प्रदेश के हवाई अड्डों का प्रबंधन एएआई से कराने का प्रस्ताव खारिज

Sun, 01 Aug 2021 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Aug 2021 08:49 PM IST
सार

प्रदेश के हवाईअड्डों के विकास, संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को देने का प्रस्ताव था। पहले चरण में अलीगढ़, अयोध्या, चित्रकूट, मुरादाबाद, म्योरपुर (सोनभद्र) व श्रावस्ती हवाईअड्डों का प्रबंधन सौंपने की योजना थी।

विज्ञापन
UP: AAI rejected the proposal to manage the state's airports
लखनऊ हवाई अड्डा - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने राज्य में स्थित हवाईअड्डों के विकास, संचालन व प्रबंधन का काम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई)  से कराने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। प्राधिकरण के प्रस्ताव पर सहमति न बनने की वजह से अब ज्वाइंट बेंचर बनाकर यह काम आगे बढ़ाने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन


शासन के  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के हवाईअड्डों के विकास, संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को देने का प्रस्ताव था। पहले चरण में अलीगढ़, अयोध्या, चित्रकूट, मुरादाबाद, म्योरपुर (सोनभद्र) व श्रावस्ती हवाईअड्डों का प्रबंधन सौंपने की योजना थी। दूसरे चरण में, अंधऊ (गाजीपुर) तथा आजमगढ़ हवाईअड्डे का प्रस्ताव था। प्राधिकरण ने दोनों ही चरण से संबंधित इन हवाईअड्डों के भूमि एवं परिसंपत्ति हस्तांतरण के संबंध में एमओयू ड्राफ्ट शासन को भेजा था, जिसके विभिन्न बिंदु कई विभागों से संबंधित थे।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिकप्राधिकरण के एमओयू प्रस्ताव को निर्णय के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा गया। उनके सामने पूरे तथ्यों का प्रजेंटेशन हुआ। मुख्यमंत्री व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श में प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए एमओयू ड्राफ्ट की शर्तों पर सहमति नहीं बन पाई और दो महत्वपूर्ण फैसले किए गए। पहला, प्राधिकरण व यूपी सरकार द्वारा ज्वाइंट वेंचर बनाकर हवाईअड्डों का संचालन व प्रबंधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। दूसरा, प्रदेश में विकसित किए जा रहे हवाईअड्डों का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर करने के लिए प्रयास किया जाए। इसके लिए कंसल्टेंट का चयन कर ‘टेक्नो इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट’ प्राप्त कर युक्तिसंगत निर्णय लिया जाए। अब इस फैसले पर अमल के लिए संबंधित विभागों व अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed