{"_id":"69b16f3ad6ec885479016753","slug":"up-aadarsh-who-was-spying-for-pakistan-fell-victim-to-a-honey-trap-he-befriended-me-on-instagram-and-then-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला आदर्श हनी ट्रैप का शिकार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ऐसे हुई चैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला आदर्श हनी ट्रैप का शिकार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ऐसे हुई चैट
Wed, 11 Mar 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:03 PM IST
सार
Lance Naik became a Pakistani spy: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार एक हनी ट्रैप का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी तीन साल पहले हनी ट्रैप का शिकार बना था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईएसआई के हैंडलर ने आशी नामक महिला की आईडी बनाकर उसे फंसाया था, जिसके बाद उससे व्हाट्सएप पर भी दोस्ती गांठी और उसका भरोसा जीतने के बाद युद्ध पोतों की तस्वीरें भेजने को कहा। तस्वीरें भेजने के बाद उसके बैंक खाते में कई बार में हजारों रुपये भेजे गए।
विज्ञापन
एटीएस को अंदेशा है कि आदर्श की तरह कुछ अन्य नौसैनिकों को भी आईएसआई ने हनी ट्रैप का शिकार बनाया है, जिसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श ने वर्ष 2021 में नौसेना में लांस नायक के पद पर नौकरी हासिल की थी, जिसके बाद उसकी तैनाती केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में हुई थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने की वजह से खुफिया एजेंसियों ने निगरानी शुरू कर दी, जिसके बाद एटीएस को छानबीन करने को कहा गया। एटीएस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट आदि खंगालने शुरू किए तो आईएसआई को सामरिक महत्व की सूचनाएं देने की पुष्टि हो गई। इस बीच आदर्श छुट्टी पर अपने घर आगरा आया, जिसकी सूचना मिलने पर एटीएस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया। अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी है।
विज्ञापन