{"_id":"68ce92baad8a61d4e801e4f2","slug":"up-a-young-woman-clashed-with-the-police-over-a-reel-saying-i-won-t-delete-it-if-pressured-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रील के चक्कर में पुलिस से भिड़ी युवती, बोली– 'डिलीट नहीं करेंगे, प्रेशर बनाया तो सुसाइड कर लूंगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रील के चक्कर में पुलिस से भिड़ी युवती, बोली– 'डिलीट नहीं करेंगे, प्रेशर बनाया तो सुसाइड कर लूंगी'
Sat, 20 Sep 2025 05:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:13 PM IST
सार
बाराबंकी में थाने के सामने बनाई गई रील को डिलीट करवाने के लिए पुलिस पहुंची तो युवती ने जबरदस्त हंगामा किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वायरल रील के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया की सनक इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती, इसका ताज़ा उदाहरण जिले में शनिवार को देखने को मिला। यहां एक युवती ने बड्डूपुर थाने के गेट के सामने इंस्टाग्राम पर रील बना डाली। पुलिस ने जब उसे रील हटाने के लिए कहा तो मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, Zoyakhan9513 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से युवती ने यह रील पोस्ट की थी। रील वायरल हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार एक महिला कांस्टेबल के साथ युवती के घर पहुंचे और रील डिलीट करने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे...", दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले पर सीएम योगी बोले- अपराधियों का यही हश्र होगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- पीएम मोदी से आश्वासन दिलवाकर भी छुट्टा पशुओं की समस्या हल नहीं कर पाई भाजपा
लेकिन पुलिस के पहुंचते ही युवती ने ऐसा ड्रामा किया कि अधिकारी भी बैकफुट पर आ गए। युवती ने साफ कह दिया कि वीडियो हमारे मिलियन फॉलोवर्स देख चुके हैं, अब इसे डिलीट नहीं कर सकते। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो फांसी लगा लूंगी। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इस दौरान युवती हाथ में चाकू भी थामे हुई थी। पुलिस के सामने ही उसने आत्महत्या की धमकी दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, युवती की मां और बड़ी बहन ने भी पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाईं और हंगामा किया। आलम यह रहा कि बड़े-बड़े अपराधियों पर मिनटों में काबू पाने वाली पुलिस को इस बार एक लड़की और उसके परिवार के सामने पीछे हटना पड़ा। फिलहाल युवती के ड्रामे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन