Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A team of 36 officers will conduct surprise inspection of studies in schools from August 1, will submit th

यूपी: एक अगस्त से स्कूलों में हो रही पढ़ाई का औचक निरीक्षण करेगी 36 अधिकारियों की टीम, 14 को आएगी रिपोर्ट

Wed, 30 Jul 2025 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

surprise inspection of UP schools: यूपी में एक अगस्त से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में 36 अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
UP: A team of 36 officers will conduct surprise inspection of studies in schools from August 1, will submit th
स्कूलों का होगा औचक निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के नामांकन, पठन-पाठन, निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची जाएगी। समग्र शिक्षा के तहत मंडलवार दो-दो कुल 18 मंडलों में 36 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो एक से 14 अगस्त के बीच स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के अनुसार निरीक्षण टीम को मंडल के कम से कम दो जिलों में एक, एक पीएम श्री विद्यालय, 1 केजीबीवी, 1 परिषदीय प्राथमिक, 1 को लोकेटेड आंगनबाड़ी, 1 उच्च प्राथमिक, 1 इंटर, 1 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करना होगा। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों को निर्माण की प्रगति, विद्यालय जर्जर की स्थिति, स्वीकृत निर्माण की प्रगति, फर्नीचर, नए नामांकन, परिवार सर्वे, आदि की स्थिति देखनी है। निरीक्षण व बैठक की रिपोर्ट प्रेरणा निरीक्षण एप पर अपलोड करनी होगी। इसके अनुसार जिला व मंडलीय अधिकारी आवश्यक सुधार की कार्यवाही भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed