फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A scheme on the lines of Madhya Pradesh's Ladli Brahm can be started in the state also

यूपी: मप्र की लाडली बहना की तर्ज पर प्रदेश में भी शुरू हो सकती है योजना, महिलाओं को मिल सकता है बड़ा लाभ

Tue, 05 Dec 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 Dec 2023 06:59 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सरकार महिलाओं के लिए भी ऐसी ही कोई योजना ला सकती है। महिलाओं के लिए संचालित मौजूदा योजनाओं के लाभ में वृद्धि भी की जा सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में महिला वोट को साधने के लिए इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
UP: A scheme on the lines of Madhya Pradesh's Ladli Brahm can be started in the state also
मप्र में यह योजना चल रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना का प्रयोग सफल रहने के बाद अब भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में महिला वोट बैंक को साधने पर पूरा जोर लगाएगी। महिलाओं के लिए कोई बड़ी योजना लाई जा सकती है या मौजूदा योजनाओं के लाभ में वृद्धि की जा सकती है।

विज्ञापन


एमपी में भाजपा की प्रचंड जीत में शिवराज सिंह सरकार की लाडली बहना योजना का बड़ा योगदान माना जा रहा है। योजना के तहत एमपी की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि मार्च 2023 से लागू हुई इस योजना के कारण ही महिलाओं ने भाजपा को एकतरफा मतदान किया। इस योजना की सफलता के बाद भाजपा सरकार राजस्थान में भी लाडो प्रोत्साहन योजना को लागू करेगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक पार्टी अब महिला वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पदाधिकारी के मुताबिक महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश की महिलाएं योगी सरकार के साथ हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा सरकार देने जा रही है।
विज्ञापन


उधर, सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सरकार महिलाओं के लिए भी ऐसी ही कोई योजना ला सकती है। महिलाओं के लिए संचालित मौजूदा योजनाओं के लाभ में वृद्धि भी की जा सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में महिला वोट को साधने के लिए इसकी घोषणा हो सकती है। यही नहीं लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में किसानों को निजी नलकूपों पर मुफ्त बिजली की सौगात भी देकर सरकार किसानों को भी साधेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed