फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A record will be set by planting 37 crore saplings in the state tomorrow, ministers will be present in al

Lucknow : यूपी में आज 37 करोड़ पौधे लगाकर बनेगा रिकॉर्ड, सीएम योगी अयोध्या से करेंगे अभियान की शुरुआत

Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
सार

Plantation in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम थीम पर उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी जिलों में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
UP: A record will be set by planting 37 crore saplings in the state tomorrow, ministers will be present in al
सीएम योगी द्वारा पौधरोपण। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम थीम पर उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी मंत्री जिलों में रहकर पौधरोपण करेंगे। महाभियान के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आवंटित जिलों में मंगलवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों साथ इसे अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी अयोध्या व आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। वहां मुख्यमंत्री जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता रहेगी। सर्वाधिक लखनऊ मंडल में पौधे लगेंगे। वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर सर्वाधिक 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएंगे। सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं आधे दिन केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी।

विज्ञापन

अपलोड कर सकेंगे फोटो

https://upforest.gov.in और https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यूआर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो अपलोड कर सकेंगे।

मोबाइल पर देख सकेंगे पौधरोपण की प्रगति

वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति 6 बजे से दिए गए टिकर लिंक https://pmsupfd.org/plantingprogress.html के जरिये कंप्यूटर या मोबाइल पर देखी जा सकती है।
 

पौधरोपण अभियान के विशेष आकर्षण

  • अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन की होगी स्थापना
  • सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय योजना और जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थियों द्वारा सहजन के दो-दो पौधों का रोपण
  • 13 प्रमुख नदियों समेत सभी नदियों के समीप कुल 21313.52 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 3,56,26,329 पौधे
  • वन विभाग द्वारा सड़क किनारे लगेंगे 1.14 करोड़, एक्सप्रेसवे के किनारे लगाए जाएंगे 2.50 लाख पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed