फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A meat company was purchasing animals by creating fake firms in the state, the Income Tax Department raid

यूपी: प्रदेश में बोगस फर्में बनाकर मीट कंपनी कर रही थी पशुओं की खरीद,आयकर विभाग के छापों में हुआ खुलासा

Tue, 14 Oct 2025 10:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Oct 2025 10:22 PM IST
सार

fake meat business in UP: संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापे में बोगस फर्में खोलकर पशुओं की खरीद-फरोख्त दर्शाने के पुख्ता सुराग मिले हैं।
 

विज्ञापन
UP: A meat company was purchasing animals by creating fake firms in the state, the Income Tax Department raid
यूपी में अवैध रूप से चलता मिला मीट का कारोबार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापे में बोगस फर्में खोलकर पशुओं की खरीद-फरोख्त दर्शाने के पुख्ता सुराग मिले हैं। ये बेनामी फर्में जिन लोगों के नाम पर खोली गई थीं, जांच में उनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कंपनी द्वारा इन फर्मों के तमाम बैंक खातों को खोलकर जमा किए गए करोड़ों रुपये नकद निकाले गए। इन खुलासों के बाद आयकर विभाग ने कंपनी संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कवायद में जुटे हैं कि बैंकों से निकाले गए करोड़ों रुपये कहां खपाए जा रहे थे। इन फर्मों के जरिए कितने करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इंडिया फ्रोजन कई देशों में मीट की आपूर्ति करता है। जांच के दौरान इन सभी देशों में होने वाली आपूर्ति के दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है।वहीं दूसरी ओर बरेली में मारिया फ्रोजन और रहबर फूड्स के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे जारी है। दरअसल, रहबर फूड्स और इंडिया फ्रोजन के बीच मीट के कारोबार को लेकर हुए एक अनुबंध की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक बरेली की दोनों कंपनियों के ठिकानों पर तीन वर्ष पूर्व छापे मारे गए थे, जिसकी वजह से इस बार उनका सर्वे करने का फैसला लिया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तीनों कंपनियों के बीच आपस में कितना कारोबार किया जा रहा था और बोगस फर्मों में कहीं बरेली की कंपनियों के संचालकों की भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन


संपत्तियों की मिली जानकारी
संभल समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में इंडिया फ्रोजन कंपनी के ठिकानों पर छापों में तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। साथ ही कई शहरों में बेशकीमती संपत्तियों को खरीदने की जानकारी भी हाथ लगी है। आयकर विभाग की टीमों ने इन दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव आदि कब्जे में लिया है। कंपनी के संचालकों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। आयकर छापे की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed