{"_id":"687d928e2d558cf316079d28","slug":"up-a-group-of-kanwariyas-was-attacked-in-barabanki-the-attackers-were-drunk-police-arrested-two-people-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांवड़ियों के जत्थे पर बाराबंकी में हमला, नशे में धुत थे हमलावर; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांवड़ियों के जत्थे पर बाराबंकी में हमला, नशे में धुत थे हमलावर; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 06:36 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:36 AM IST
सार
Kanwar Yatra in UP: यूपी के बाराबंकी जिले में रविवार की रात कांविड़ियों के एक जत्थे पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जवाब में कांवड़िए भी मुखर हो गए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के कांवड़ियों के एक जत्थे पर बाराबंकी जिले के मोहम्मपुर खाला क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। अपने बचाव में कांवड़िये भी मुखर हुए। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। हमलावरों में शामिल छह लोगों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जत्थे को शांति पूर्वक लोधेश्वर महादेवा की ओर रवाना किया। इस घटना के बाद पूरे मार्ग पर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के कांवड़ियों का जत्था भगौली तीर्थ में प्रसन्न नाथ महादेव के जलाभिषेक के बाद लोधेश्वर महादेवा की ओर जा रहा था। चंदूरा गांव के निकट एक दुकान पर खड़े कुछ युवकों ने टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद हो गया। जत्था आगे बढ़ा ही था कि रायपुर से चंदूरा गांव के बीच पेट्रोल पंप के निकट छह युवक पहुंच गए और कांवड़ियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल से मोहम्मदपुर खाला थाना कुछ ही दूरी पर है। सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि एक दुकान पर कुछ युवकों से कहासुनी व झड़प की बात सामने आई है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा जारी है। एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पुलिस सुरक्षा में लोधेश्वर महादेवा की ओर भेजा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है, जो नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन