फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A for Akhilesh, D for Dimple taught in PDA Pathshala; BJP said Samajwadi Party will not allow brainwashing

यूपी: पीडीए पाठशाला में पढ़ाया गया ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिंपल; भाजपा ने कहा समाजवादी ब्रेशवॉश नहीं होने देंगे

Fri, 01 Aug 2025 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Aug 2025 07:12 PM IST
सार

PDA politics in UP: सहारनपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘पीडीए पाठशाला’ में बच्चों को ‘ए फॉर अखिलेश यादव’ और ‘डी फॉर डिंपल यादव जैसे पाठ पढ़ाने की भाजपा ने निंदा की है। 

विज्ञापन
UP: A for Akhilesh, D for Dimple taught in PDA Pathshala; BJP said Samajwadi Party will not allow brainwashing
पीडीए पाठशालाओं में अखिलेश और डिंपल की हो रही पढ़ाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘पीडीए पाठशाला’ में बच्चों को ‘ए फॉर अखिलेश यादव’ और ‘डी फॉर डिंपल यादव’ जैसे पाठ पढ़ाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे बच्चों की कोमल चेतना में राजनीतिक विष घोलने की साजिश करार देने के साथ इसे शिक्षा नहीं, समाजवादी ब्रेनवॉश करार दिया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को राजनीति की प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा और इस विकृत मानसिकता के खिलाफ हर मंच पर लड़ाई लड़ी जाएगी। सपा जब सत्ता में थी, तब भी उसने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था। अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए सपा इस हद तक गिर चुकी है कि अब वह बच्चों को ऐसा पाठ पढ़ा रही है। 
विज्ञापन


इसमें भी उनकी सोच परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्हें सच में बच्चों के भविष्य की चिंता होती तो महापुरुषों के बारे में पढ़ाते। सपा का मूल चरित्र ही झूठ बोलना और स्वांग रचकर लोगो को भ्रमित करने का है। ऐसे पाठ पढ़ाना बच्चों के दिमाग में राजनीतिक विचारधारा थोपने की निंदनीय कोशिश है। शिक्षा को राजनीति से मुक्त रखा जाना चाहिए, ताकि बच्चे निष्पक्ष और तार्किक सोच विकसित कर सकें। सपा शासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन और नकल माफिया का बोलबाला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा का स्तर अभूतपूर्व रूप से सुधरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed