फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A campaign to improve electricity bills will be run in the state from 17 to 19 July, this way the bill can

यूपी: प्रदेश में 17 से 19 जुलाई तक बिजली बिल सुधारने का चलेगा अभियान, इस तरह से कम हो सकेगा बिल

Thu, 10 Jul 2025 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

Electricity bill in UP:यूपी में गलत बिल को ठीक कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा बिल सुधार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। 

विज्ञापन
UP: A campaign to improve electricity bills will be run in the state from 17 to 19 July, this way the bill can
बिजली बिल - फोटो : AI Generated

विस्तार

 प्रदेश के हर खंड में 17 से 19 जुलाई तक बिल सुधार महाभियान चलेगा। इसके तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गलत बिल को ठीक करने, नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि उपभोक्ताओं की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी के तहत मेगा शिविर का आयोजन हो रहा है। प्रदेश के सभी खंड में 17, 18 और 19 जुलाई को लगने वाले शिविर में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा। मेगा शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। बिल रिवीजन के लिए कार्यवाही एक सप्ताह में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

महंगी बिजली खरीद और निजीकरण पर परिषद ने खोला मोर्चा

 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने महंगी बिजली खरीद और निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिजली दर की सुनवाई के दौरान बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज करने के लिए परिषद विधिक तथ्य रखेगा। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव ही असांविधानिक है। पहले उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ रुपया लौटाया जाए फिर बढोतरी पर बात की जाए। 

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजीकरण के जरिए तीन हिस्से में बांटने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जबकि 11 जुलाई को सुनवाई हो रही है। ऐसे में अप्रैल 2026 तक निजीकरण पर बात करना भी असांविधानिक है। इसी तरह वर्ष 2025-26 के लिए करीब 162130 मिलियन यूनिट बिजली खरीदने का प्रस्ताव है, जिस पर 86952 करोड़ खर्च होगा। प्राइवेट सेक्टर से करीब 64805 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी जा रही है, जिसकी लागत 35121 करोड़ प्रस्तावित है। जबकि राज्य विद्युत उत्पादन निगम से 38878 मिलियन यूनिट बिजली करीब 20670 करोड़ में खरीदने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed