{"_id":"6a009665dd8230fede0542a9","slug":"up-97-of-pocso-cases-involve-close-relatives-family-members-and-relatives-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पॉक्सो के 97 फीसदी मामलों में करीबियों का होता है हाथ, रिश्तेदार और परिवार के लोग होते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पॉक्सो के 97 फीसदी मामलों में करीबियों का होता है हाथ, रिश्तेदार और परिवार के लोग होते हैं शामिल
Sun, 10 May 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 May 2026 07:59 PM IST
सार
Sexual offences in UP: बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासे के अनुसार इन मामलों में ज्यादातर आरोपी करीबी होते हैं।
विज्ञापन
यौन अपराधों में करीबियों पर लगते हैं ज्यादा आरोप।
- फोटो : AI
विस्तार
यूपी में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पॉक्सो एक्ट के 97.5 प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़ित बच्चों के करीबी शामिल पाए गए। मतलब बच्चों को अंजाम से अधिक करीबियों, परिचितों व रिश्तेदारों से अधिक खतरा है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में प्रदेश में पॉक्सो के 3671 मामले दर्ज हुए। इन मामलों में 3581 मामलों में आरोपी पहले से पीड़ितों के जानने वाले निकले। केवल 90 मामलों में आरोपी अज्ञात पाए गए। रिपोर्ट में सामने आया कि 329 आरोपी परिवार के सदस्य थे, जबकि 1595 रिश्तेदार, पड़ोसी या अन्य परिचित व्यक्ति निकले।
विज्ञापन
वहीं 1657 मामलों में आरोपी दोस्त, सोशल मीडिया के जरिये बने मित्र, लिव-इन पार्टनर या शादी का झांसा देकर संपर्क में आने वाले लोग थे। रिपोर्ट के मुताबिक पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत वर्ष 2024 में 3672 पीड़ित बच्चों के मामले दर्ज किए गए। इनमें 3571 लड़कियां और 101 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन