{"_id":"6910a9e8496b9ae4b3031997","slug":"up-850-km-metro-network-will-be-developed-in-seven-cities-network-will-be-expanded-in-these-three-cities-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सात शहरों में विकसित होगा 850 किमी मेट्रो नेटवर्क, इन तीन शहरों में नेटवर्क को दिया जाएगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात शहरों में विकसित होगा 850 किमी मेट्रो नेटवर्क, इन तीन शहरों में नेटवर्क को दिया जाएगा विस्तार
Sun, 09 Nov 2025 08:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:19 PM IST
सार
यूपी में 2047 तक सात शहरों में 850 किमी रेल नेटवर्क विकसित किया जाएगा। वहीं, तीन शहरों में नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के विजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक वर्ष 2047 तक सात शहरों में करीब 850 किमी मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाना है। इसमें लखनऊ, कानपुर व आगरा में ही 350 किमी से अधिक नेटवर्क का विस्तार होना है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के इस विजन का प्रेजेंटेशन गुरुग्राम (हरियाणा) में चल रहे अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो के समापन पर रविवार को हुआ। प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि अंतिम दिन ‘गैर-किराया राजस्व के लिए रणनीति’ विषयक सत्र हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहले घर में जगह बनाई और फिर शादी का झांसा देकर पार कर दिए दो करोड़ के नकदी व जेवर, लड़की पर केस दर्ज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिहार में सीएम योगी: बोले- 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को पंचर कर देंगे', कांग्रेस-राजद पर किए जोरदार हमले
मेट्रो यात्रियों को सुरक्षित, सुगम यात्रा प्रदान करने के साथ स्टेशनों को व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही गई। आई-मेट्रो की ओर से जारी की परफॉर्मेंस इंडेक्स(केपीआई) में मेट्रो ने टियर-2 शहरों की अन्य मेट्रो प्रणालियों की तुलना में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
श्री कुमार ने कहाकि प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, विज्ञापन, स्टेशन परिसरों में व्यावसायिक स्टॉल, बुक फेयर, एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों के लिए स्टॉल जैसे विविध उपायों के माध्यम से नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू में निरंतर वृद्धि की है। अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो शहरी परिवहन के क्षेत्र में नवाचार, नीति-निर्माण और सतत विकास पर विमर्श का प्रमुख मंच है।