फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8.79 lakh new children enrolled in the new session in the state, School Chalo Abhiyan is guiding children

यूपी: प्रदेश में नए सत्र में 8.79 लाख नए बच्चों का नामांकन, स्कूल चलो अभियान से हो रही बच्चों की स्कूल वापसी

Mon, 20 Apr 2026 10:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Apr 2026 10:07 PM IST
सार

Schools in UP: प्रदेश में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 1.32 लाख से अधिक विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
UP: 8.79 lakh new children enrolled in the new session in the state, School Chalo Abhiyan is guiding children
यूपी में खुले स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू हुए स्कूल चलो अभियान को काफी सफलता मिल रही है। अभियान के तहत 20 अप्रैल तक 8 लाख 79 हजार से अधिक नए बच्चों का नामांकन किया गया है। जबकि अभी पहले चरण का अभियान 19 मई तक चलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 1.32 लाख से अधिक विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प से जोड़ा गया है। 2017-18 में मात्र 36 प्रतिशत स्कूल ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त थे, जो अब बढ़कर 96.30 प्रतिशत हो गए हैं। 75 जिलों में 150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बन रहे हैं। तकनीक, प्रशिक्षण और पोषण योजनाओं से शिक्षा को समग्र रूप से मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में स्कूल चलो अभियान और सर्वे आधारित रणनीति ने शिक्षा से दूर बच्चों को जोड़ने में सहयोगी रहा है। वर्ष 2024-25 में 7.73 लाख आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान की गई। इनमें से 2.69 लाख बच्चों को कक्षा-1 में प्रवेश दिया गया। जबकि 5.04 लाख बच्चों को विशेष प्रशिक्षण से मुख्यधारा में जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से हर साल 1.30 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को डीबीटी से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी के लिए 1200 प्रति छात्र की सहायता दी जाती है। कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जो बच्चों को पठन-पाठन से जोड़ने में सहयोगी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed