{"_id":"60a7677732ea0b379d1e341c","slug":"up-7735-new-cases-of-corona-were-found-in-the-state-in-the-last-24-hours-recovery-rate-92-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7735 नए मामले मिले, रिकवरी दर 92.5 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7735 नए मामले मिले, रिकवरी दर 92.5 प्रतिशत
Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 May 2021 07:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में लगभग 26 दिन बाद एक बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 7735 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 घंटे पहले यह संख्या 6725 थी। 24 अप्रैल के बाद से प्रदेश में संक्रमण घट रहा था। प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17668 है। जबकि पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 106276 एक्टिव मरीज बचे हैं। यह 30 अप्रैल की एक्टिव मरीजों की संख्या के मुकाबले लगभग 68 प्रतिशत कम है। कुल एक्टिव मरीजों में से 72547 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 8635 प्राइवेट व अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को 289810 नमूनों की जांच हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 4.61 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से दो करोड़ नमूने आरटीपीसीआर तकनीक से जांचे गए हैं। जो एक नया रिकार्ड है।
विज्ञापन
एसीएस नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में मार्च 2020 में जब पहला कोरोना का मामला आया था, तब प्रदेश में एक भी आटीपीसीआर जांच की सुविधा नहीं थी। उस दौरान आए नमूनों को एनआईवी पुणे की प्रयोगशला में भेजा जाता था। एक साल में प्रदेश में दो करोड़ आरटीपीसीआर जांच की सुविधा होना उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.58 करोड़ से अधिक डोज कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इसमें लगभग 1.25 करोड़ पहली डोज और 33 लाख दूसरी डोज हैं। 23 जिलों में चल रहे 18 से 45 आयुवर्ग के टीकाकरण में 8.52 लाख का लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन