फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 75 Amrit Sarovar will be built in every Lok Sabha constituency, will be named after martyrs

यूपी : हर लोकसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, शहीदों के नाम पर होगा नामकरण

Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

अमृत सरोवर पर 15 अगस्त को समारोह आयोजित कर झंडारोहण की जाएगी। यूपी के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: 75 Amrit Sarovar will be built in every Lok Sabha constituency, will be named after martyrs
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश में 50,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। इसका नामकरण शहीदों के नाम पर होगा। अमृत सरोवर पर 15 अगस्त को समारोह आयोजित कर झंडारोहण किया जाएगा। यूपी के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। वह सोमवार को योजना भवन में प्रदेश के जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सरोवरों से ग्रामीणों को न सिर्फ पेयजल उपलब्ध होंगे बल्कि ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग में भी वरदान साबित होंगे। जिलाधिकारी ब्लॉक वार इसकी योजना बनाएं। इन सरोवरों को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसमें गांव के सीवरेज का पानी कतई नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तालाबों के निर्माण की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिवार के सदस्यों अथवा पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों के हाथों से की जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ग्रामीण विकास व ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखभाल के लिए नियुक्त होंगी अमृत सखी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 80 लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 6,000 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। ये सरोवर स्विमिंग पूल व पर्यटन के रूप में मॉडल बनेंगे। सरोवर के पास चबूतरा, सामुदायिक भवन व शौचालय और वृक्षारोपण की भी व्यवस्था की जाएगी। इसकी देखभाल के लिए अमृत सखी के रूप में एक महिला को नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त तक सरोवर निर्माण का कार्य पूरा कराने का प्रयास करें। इन सरोवरों के निर्माण के दौरान जो मिट्टी निकलेगी, उसका उपयोग ग्राम पंचायत कर सकेगी। 


एक एकड़ का होगा अमृत सरोवर
अमृत सरोवर मिशन के तहत एक एकड़ भूमि में एक सरोवर का निर्माण किया जाएगा। इसकी क्षमता 10 हजार क्यूबिक मीटर पानी की होगी। इन सरोवरों को विकसित करने में मनरेगा, पंचायती राज, नमामि गंगे, राजस्व लघु सिंचाई, वन पर्यावरण, संस्कृति विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सरोवरों के निर्माण के बाद पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed