फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 72 countries eye the state's defense corridor, showcasing defense production capabilities at the trade sh

यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2026 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Sep 2026 08:12 AM IST
सार

Trade show in UP: इस ट्रेड शो में पिस्टल व छोटे हथियारों से लेकर मिसाइल, एयरोस्पेस, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्युनिशन तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रदेश में औद्योगिक आधार तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: 72 countries eye the state's defense corridor, showcasing defense production capabilities at the trade sh
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित किए हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यूपी अब हथियार व रक्षा उपकरण निर्माण में अपनी नई पहचान बना रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में उप्र डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपी डीआईसी) इस बदलाव का प्रमुख प्रदर्शन बनकर सामने आया है। पिस्टल व छोटे हथियारों से लेकर मिसाइल, एयरोस्पेस, ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्युनिशन तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रदेश में औद्योगिक आधार तैयार किया जा रहा है। ट्रेड शो में 72 देशों के खरीदारों की मौजूदगी से इस क्षमता को वैश्विक बाजार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन


यूपी डीआईसी के विभिन्न नोड्स में रणनीतिक रक्षा क्षेत्रों से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। चित्रकूट नोड में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अत्याधुनिक रक्षा विनिर्माण इकाई स्थापित करने की दिशा में प्रस्तावित निवेश को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। रक्षा क्षेत्र में उत्पादन के साथ डिजाइन व तकनीक को मजबूत करने पर भी जोर है। 
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर और आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। यूपीडा के स्टॉल पर यूपीआईएमएलसी कार्यक्रम के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed