{"_id":"661ec1bfe7800afd120b18c7","slug":"up-70-year-old-man-married-70-year-old-woman-villagers-helped-him-the-matter-came-into-discussion-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 70 वर्षीय वृद्ध ने 70 साल की ही महिला से रचाई शादी, गांव वालों ने की मदद, चर्चाओं में आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 70 वर्षीय वृद्ध ने 70 साल की ही महिला से रचाई शादी, गांव वालों ने की मदद, चर्चाओं में आया मामला
Wed, 17 Apr 2024 12:00 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:00 AM IST
सार
यूपी के सीतापुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 70 साल के एक बुजुर्ग ने 70 साल की ही एक महिला के साथ शादी रचाई।
विज्ञापन
70 year old man married
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
...कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात सीतापुर जिले के सकरन क्षेत्र के एक दंपती पर सटीक बैठती है। गड़वाडीह गांव में एक आश्रम है। यहां बिसवां तहसील के कस्बा निवासी मनोहर लाल (70) रहते हैं।
विज्ञापन
करीब एक वर्ष पूर्व महिला राम देवी (70) आश्रम पहुंचीं। जिसके बाद दोनों में जान पहचान हुई। सोमवार को दोनों ने एक-दूसरे के साथ आगे का जीवन संग बिताने का फैसला किया। मनोहर लाल का कोई जीवन साथी नहीं था।
विज्ञापन
वहीं, राम देवी भी अकेली थीं। इसी वजह से दोनों ही लोग बिसवां तहसील के गड़वाडीह आश्रम में रहते थे। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों लोगों की शादी करवाई। इस जोड़े की इच्छा है कि बची हुई जिंदगी एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी से बीत जाए। शादी के बाद भी यह बुजुर्ग जोड़ा आश्रम में ही रहेगा। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन