फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 7 Benefits of Consuming Electricity via Smart Prepaid Meters—No More Fake Readings or the Need to Run Arou

UP: स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिजली उपभोग के सात फायदे, मिलेगा इन झंझटों से छुटकारा; घर बैठे ही होगा समाधान

Sat, 02 May 2026 03:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 02 May 2026 03:30 PM IST
सार

लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिजली उपयोग पर उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिल रही हैं। फर्जी बिलिंग से राहत, ऐप के जरिए खपत की निगरानी और आसान रिचार्ज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बैलेंस खत्म होने से पहले सूचना मिलती है और मीटर खराब होने पर स्वतः जानकारी विभाग को पहुंचती है।

विज्ञापन
UP: 7 Benefits of Consuming Electricity via Smart Prepaid Meters—No More Fake Readings or the Need to Run Arou
लखनऊ मध्य के अधीक्षण अभियंता वाणिज्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिजली का उपभोग करने पर उपभोक्ताओं को सात तरह के फायदे हैं। न तो फर्जी रीडिंग का बिल बनने का झंझट और न ही कार्यालय में भटकने की जरूरत। यह दावा लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) मुकेश कुमार त्यागी ने प्रेसवार्ता में किया।

विज्ञापन




शनिवार को 1912 कॉल सेंटर हुसैनगंज पर अधीक्षण अभियंता ने पत्रकारों को बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर वह लोग नियोजित तरीके से तमाम तरह के भ्रम फैला रहे, जो समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं। त्यागी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सात फायदे गिनाते हुए कहा कि जो उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप को डाउनलोड कर लेगा उसको इस सिस्टम से कोई परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन


इस एप के जरिए उपभोक्ता रोजाना जलने वाली बिजली की निगरानी करके अपने बिल को घटा सकता है। अनावश्यक बिजली के उपकरणों का उपभोग करने से बिल बढ़ेगा, जिससे रिचार्ज जल्दी खत्म होगा। उन्होंने कहा कि जब से स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम लागू हुआ, तब से उन उपभोक्ताओं को बिल भरना पड़ रहा, जिन्होंने दो-दो साल तक बकाया नहीं चुकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं कौन-कौन सी सुविधाएं

  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस पॉजिटिव रखने पर रिचार्ज करने पर दो फीसदी की छूट
  • एप के जरिए बिजली खपत पर कर सकते निगरानी, फिजूलखर्ची पर लगा सकते रोक
  • रीडर आपके मीटर की फर्जी व गलत रीडिंग को फीड कर ज्यादा बिल नहीं बना सकता
  • मीटर का बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज करने के लिए बार-बार आएगा संदेश
  • रिचार्ज करने के लिए किसी के पास भटकन की जरूरत नहीं, खुद करें रिचार्ज
  • यूपीपीसीएल का स्मार्ट मोबाइल एप को डाउन करने पर सभी सूचनाएं हासिल होंगी
  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर खराब होने पर उसकी सूचना खुद ही अफसरों को पता चल जाती, मुफ्त में बदलता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed