फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 7,600 home guards will be recruited in the state, but even after the recruitment of 41,424 home guards, v

यूपी: प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल

Sun, 20 Sep 2026 09:56 PM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

Home Guard Recruitment in UP: प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं, जबकि वर्तमान में महज 69,324 कार्यरत हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 41,424 पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
UP: 7,600 home guards will be recruited in the state, but even after the recruitment of 41,424 home guards, v
यूपी में होमगार्ड भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की फिर भर्ती होगी। राज्य सरकार ने इस बाबत होमगार्ड संगठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। ये भर्तियां वर्तमान में प्रचलित 41,424 होमगार्ड के पदों के अतिरिक्त होंगी। दरअसल जनवरी, 2026 में होमगार्ड संगठन में 7600 पद रिक्त होने की वजह से भर्ती की जानी है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं, जबकि वर्तमान में महज 69,324 कार्यरत हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 41,424 पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 12 जिलों में हो रहा है। इसके बावजूद नियतन के अनुसार 7600 पद रिक्त हैं। अब इन पदों पर भर्ती कर नियतन को पूरा कर लिया जाएगा। इससे कानून-व्यवस्था समेत तमाम कार्यों में होमगार्ड की उपलब्धता हो सकेगी। बता दें कि तमाम विभाग भी होमगार्ड की सेवाएं लेते हैं जिसके बदले में भुगतान करते हैं। वहीं विधानसभा चुनाव समेत महत्वपूर्ण आयोजनों में भी होमगार्ड स्वयंसेवकों की खासी मांग होती है।
विज्ञापन


अन्य पदों पर भी भर्ती जल्द
होमगार्ड संगठन में जल्द ही लिपिक संवर्ग, ब्लॉक आर्गनाइजर, प्लाटून कमांडर समेत तमाम अन्य पदों पर भी भर्ती होनी है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। जल्द ही शासन की मंजूरी मिलते ही इन पदों पर सीधी भर्ती की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed