फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 7.5% interest subsidy will be available on investment in medical device park, provision will also be made to give land at lease rate of Rs 1235 square meter

यूपी : मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने पर मिलेगी 7.5% ब्याज सब्सिडी, 1235 रुपये वर्ग मीटर लीज दर पर जमीन देने के भी होंगे प्रावधान

Sat, 07 May 2022 05:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 05:57 PM IST
सार

औद्योगिक विकास विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही कैबिनेट में रखे जाने की योजना है। भारत सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने के लिए हाल ही स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
UP: 7.5% interest subsidy will be available on investment in medical device park, provision will also be made to give land at lease rate of Rs 1235 square meter
निवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों के लिए भारी सब्सिडी के प्रस्ताव लाने जा रही है। उन्हें निवेश करने पर प्लांट और मशीनरी पर लिए गए ऋण पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति और 1235 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष की लीज दर पर जमीन दिए जाने के आकर्षक प्रावधान भी होंगे।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही कैबिनेट में रखे जाने की योजना है। भारत सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने के लिए हाल ही स्वीकृति दी है। प्रदेश में पहले से फार्मास्युटिकल नीति है, लेकिन भारत सरकार को किए गए वादों के तहत इसमें कुछ और सुधार किए जाने की आवश्यकता है। इसी के तहत संशोधन प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन


संशोधन प्रस्तावों के अनुसार प्लांट और मशीनरी स्थापित करने के लिए ऋण लेने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी (प्रति वर्ष अधिकतम दो करोड़ रुपये) दी जाएगी। यह सुविधा एमएसएमई और गैर एमएसएमई के सभी इकाइयों को 10 वर्ष तक मिलेगी। व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने के 10 वर्षों तक एसजीएसटी के 70 प्रतिशत हिस्से की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट आवेदन, प्रमाणीकरण, एयर कार्गो व मालभाड़ा सब्सिडी और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता देगी। पांच साल तक 1235 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष की लीज दर पर जमीन दी जाएगी। पांच साल के बाद यह दर 1698.12 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed