फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 69000 teacher recruitment candidates started agitation again, talks with Director General School Education

यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने फिर शुरू किया आंदोलन, महानिदेशक से हुई वार्ता, भेजे गए ईको गॉर्डन

Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

69000 teacher recruitment: 69000 भर्ती प्रक्रिया का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस मामले में एक के बाद कई बार कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अभ्यर्थियों ने फिर से आंदोलन करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
UP: 69000 teacher recruitment candidates started agitation again, talks with Director General School Education
69000 teacher recruitment - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शनिवार से फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों की महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मुलाक़ात कराई, हालांकि समाधान न निकलने पर अभ्यर्थी धरने पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने सभी को ईको गार्डेन धरना स्थल भेज दिया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन दिया और सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बारे में बताया। महानिदेशक ने कहा की 11 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई में विभाग मामले को जल्द निस्तारित करने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करेगा। हालांकि अभ्यर्थी उनके आश्वासन पर नहीं माने। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से ही यह मामला उलझता रहा है और वह चार साल से दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि वह सभी न्यायिक स्तर से उन्हें जीत मिली है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट और हाईकोर्ट का ऑर्डर, सभी हमारे पक्ष में हैं। फिर भी हमारे साथ अन्याय किया जा रहा और हमें हमारे पदों पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग अगर इस मामले का समाधान चाहता तो लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के पक्ष में आए फैसले को प्रभावी करता। साथ ही तीन महीने के अंदर फैसले का पालन किए जाने का आदेश दिया गया था लेकिन विभाग की लापरवाही से अभी तक फैसले का पालन नहीं हो सका। मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया। सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार अपना पक्ष रखने में देरी कर रही है जिसकी वजह से मामला लटकता चला जा रहा है। अमरेंद्र ने कहा कि अब यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed