{"_id":"6918a358747a067830048fe2","slug":"up-69-000-teacher-recruitment-candidates-receive-a-new-hearing-date-the-case-has-been-postponed-several-time-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को मिली सुनवाई की नई तारीख, कई बार सुप्रीम कोर्ट में टल चुका है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को मिली सुनवाई की नई तारीख, कई बार सुप्रीम कोर्ट में टल चुका है मामला
Sat, 15 Nov 2025 10:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:38 PM IST
सार
69000 Teacher Recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को सुनवाई की नई तारीख मिली है। अब 18 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट उनकी सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को सुनवाई होनी है। इसे देखते हुए आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से इस मामले में उनको याची लाभ देकर मामला निस्तारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने शासन व विभाग के प्रमुख अधिकारियों को मेल भेजकर सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को याची लाभ का प्रस्ताव पेश करने की मांग की है। आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने कहा है कि किसी को भी इस भर्ती से ना निकाला जाए। ऐसी स्थिति में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को याची लाभ देकर ही मामला निस्तारित किया जा सकता है।
विज्ञापन
पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने बताया कि हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मिला था। उनसे भी यही मांग की थी। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया था कि 18 नवंबर को सरकारी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन