फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 616 new patients, 1368 discharges, seven deaths in the state, not a single patient in seven districts, 93 new cases in Lucknow

यूपी : प्रदेश में 616 नए मरीज, 1368 डिस्चार्ज, सात की मौत, सात जिलों में एक भी मरीज नहीं, लखनऊ में 93 नए मामले

Sun, 20 Feb 2022 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Feb 2022 08:20 PM IST
सार

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 14 लाख 98 हजार 941 तथा दूसरी डोज 11 करोड़ 36 लाख 55 हजार 986 दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुल पहली डोज एक करोड़ 21 लाख 80 हजार 795 तथा दूसरी डोज 29 लाख 43 हजार 830 दी गई है।

विज्ञापन
UP: 616 new patients, 1368 discharges, seven deaths in the state, not a single patient in seven districts, 93 new cases in Lucknow
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 616 नए मरीज मिले हैं, जबकि 1368 डिस्चार्ज हुए हैं। सात मरीजों की मौत हुई है। अब 6790 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 175721 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 616 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 93, गौतमबुद्ध नगर में 59, प्रयागराज में 23, गोरखपुर में 11, लखीमपुर खीरी में 13, वाराणसी में 31, कानपुर नगर में 21, गाजियाबाद में 27, हरदोई में 34, रायबरेली में 15, झांसी में 13, आगरा में 16, मेरठ में 11, तीसापुर में 12, फतेहपुर में 10, पीलीभीत में 11, हरीमपुर में 16, कन्नौज में 10, बुलंदशहर में 12 मरीज मिले हैं। इसी तरह सात जिले में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 103078774 सैंपल की जांच की गई हैं। गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, कन्नौज, मिर्जापुर, अमरोहा में एक-एक एवं बरेली में दो की मौत हुई है।

विज्ञापन


28 करोड़ से अधिक दी गई टीके की डोज
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 14 लाख 98 हजार 941 तथा दूसरी डोज 11 करोड़ 36 लाख 55 हजार 986 दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुल पहली डोज एक करोड़ 21 लाख 80 हजार 795 तथा दूसरी डोज 29 लाख 43 हजार 830 दी गई है। इसी तरह 2155715 प्रीकॉशन डोज दी गई हैं। अब तक कुल मिलाकर 28 करोड़ 24 लाख 35 हजार 267 वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले
लखनऊ में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के सौ से कम मामले मिले। रविवार को कोरोना संक्रमण के 93 नये मामले मिले, जबकि शनिवार को इनकी संख्या 95 थी। इसके साथ ही 197 संक्रमितों ने संक्रमण को मात देने में सफलता हासिल की। लखनऊ में सक्रिय केस की संख्या कम होकर अब 1275 रह गई है। लखनऊ में अब कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम रह गई है। ऐसे में कोरोना के मामले और कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed