यूपी : 61 राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले नए प्रधानाचार्य, 1472 राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों का वेतन जारी
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि नवचयनित प्रधानाचार्यों के दस्तावेज सत्यापन कराकर ऑनलाइन नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग को लोक सेवा आयोग से 61 नवचयनित प्रधानाचार्यों की सूची मिल गई है। विभाग की ओर से जल्द ही राजकीय इंटर कॉलेजों में इन प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की कवायद शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 के जरिये प्रधानाचार्यों की भर्ती निकाली गई थी। डॉ शर्मा ने बताया कि लोक सेवा आयोग से चयनित 83 अभ्यर्थियों में से 61 अभ्यर्थियों की स्पष्ट संस्तुति विभाग को प्राप्त हो गई है। शेष अभ्यर्थियों की संस्तुति जारी होने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि नवचयनित प्रधानाचार्यों के दस्तावेज सत्यापन कराकर ऑनलाइन नियुक्ति की कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति से पठन-पाठन में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि 1472 राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत 3099 शिक्षकों तथा 859 प्रधानाध्यापकों के प्रथम त्रैमास के वेतन के लिए 65.57 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।