फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 60 firms created using a single mobile number and siphoned off billions through tax evasion

UP: एक मोबाइल नंबर से 60 फर्में बनाकर टैक्स चोरी, फर्जी बिलिंग और बोगस सप्लाई के जरिये अरबों का खेल किया

Wed, 29 Oct 2025 10:42 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Oct 2025 10:42 AM IST
सार

टैक्स चोरी का रैकेट कई राज्यों में फैला हुआ है। फर्जी फर्मोों का पंजीकरण कानपुर, लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और प्रयागराज में कराया गया। अब राज्य कर विभाग और केंद्रीय जीएसटी विभाग इन फर्मों के मकड़जाल को सुलझाने में जुटा है।

विज्ञापन
UP: 60 firms created using a single mobile number and siphoned off billions through tax evasion
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के पते पर पंजीकृत मुख्य फर्म के मोबाइल नंबर से देशभर में 60 फर्मों का पंजीकरण कराकर टैक्स चोरी की गई। राज्य कर विभाग ने लोहे के कारोबार में संगठित रूप से हो रही इस टैक्स चोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


विभाग की मुरादाबाद इकाई की कार्रवाई में लखनऊ स्थित फर्म का मुख्यालय भी दूसरे के बिजली बिल पर पंजीकृत मिला। फर्म के जरिये अरबों की टैक्स चोरी की आशंका है। अब राज्य कर विभाग और केंद्रीय जीएसटी विभाग इन फर्मों के मकड़जाल को सुलझाने में जुटा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, लखनऊ सहित इन इलाकों में गिरा पारा; जारी हुई चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - समूह क और ख के पदों की शैक्षिक अर्हता तय, व्यापारियों को जेल भेजने वाले 13 कानून खत्म


जांच में सामने आया है कि लखनऊ में राजाजीपुरम के पते पर पंजीकृत एके इंटरप्राइजेज फर्म के एक ही मोबाइल नंबर पर देशभर में 60 फर्मों का पंजीकरण कराया गया। इनमें उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर तक की फर्मे शामिल हैं।

यूपी में यह फर्म कानपुर, लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और प्रयागराज में पंजीकृत पाई गई। यह रैकेट लोहे के कारोबार में फर्जी बिलिंग और बोगस सप्लाई के जरिये अरबों रुपये की कर चोरी कर रहा था। फर्म का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा: मुरादाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड-2) एसआईबी आरए सेठ के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान 23 व 24 अक्तूबर को मुरादाबाद में रोड चेकिंग के दौरान दो ट्रक पकड़े गए। इनमें लोहा लदा था जो एके इंटरप्राइजेज लखनऊ से सौरभ इंटरप्राइजेज मुजफ्फरनगर को भेजा जा रहा था। जांच में पाया गया कि भेजने और प्राप्त करने वाली फमें अस्तित्व में ही नहीं हैं। फर्म के पंजीकृत मोबाइल नंबर (7678311461) की जांच में सामने आया कि यही नंबर देशभर में करीब 60 अलग-अलग फर्मों के जीएसटी पंजीकरण में इस्तेमाल किया गया है। फर्म का पता लखनऊ का राजाजीपुरम दिया गया है लेकिन मौके पर यह मकान निकला। मकान मालिक श्रीनिवास श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने किसी को व्यावसायिक उपयोग के लिए जगह किराये पर नहीं दी और न ही किसी को अपने दस्तावेज देने की अनुमति दी थी। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लोहे के कारोबार में टैक्स चोरी के ऐसे रैकेट पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed