{"_id":"614245c38ebc3e608868e34e","slug":"up-58-newly-selected-principals-got-appointment-principals-were-waiting-for-appointment-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नव चयनित 58 प्रधानाचार्यों को मिली नियुक्ति, छह महीने से नियुक्ति के इंतजार में थे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नव चयनित 58 प्रधानाचार्यों को मिली नियुक्ति, छह महीने से नियुक्ति के इंतजार में थे प्रधानाचार्य
Thu, 16 Sep 2021 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:43 AM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 के तहत चयनित राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए चयनित 58 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति प्रदान की है।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2018 के तहत चयनित राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए चयनित 58 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति प्रदान की है। नव चयनित प्रधानाचार्यों को करीब छह महीने से नियुक्ति का इंतजार था।
विज्ञापन
विभाग के विशेष सचिव शंभू कुमार के अनुसार नव नियुक्त प्रधानाचार्यों का स्वास्थ्य जांच, पुलिस सत्यापन और चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। यदि उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल तथ्य सामने आता है तो उनकी नियुक्ति निरस्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके शैक्षिक दस्तावेजों का भी संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया जाएगा। यदि दस्तावेज फर्जी पाए गए तो उनकी नियुक्ति निरस्त की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन