फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 552 newly found corona patients in the state, 7.05 percent for first and 50.11 percent for both doses

यूपी : प्रदेश में 552 नए मिले कोरोना मरीज, 7.05 प्रतिशत को पहली और 50.11 प्रतिशत को दोनों डोज

Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 87.05 फीसदी को पहली और 50.11 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैक्सीन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP: 552 newly found corona patients in the state, 7.05 percent for first and 50.11 percent for both doses
कोरोना के मामले

विस्तार

प्रदेश में रविवार को 552 नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं 37 डिस्चार्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1725 हो गई है। देवरिया में एक मरीज की मौत हुई है। करीब 22 दिन बाद कोविड से किसी मरीज की मौत हुइ है।

विज्ञापन


प्रदेश में हर दूसरे दिन कोविड मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 15 दिन तक विशेष सावधानी की जरूरत है। इसके मद्देनजर अस्पतालों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में कोरोना के मामले अधिक हैं, वहां अलग से प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.78 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई। अब संक्रमण की दर 0.30 फीसदी हो गई है और रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में मिले सर्वाधिक 117 मरीज
गौतमबुद्धनगर में 117, गाजियाबाद में 93, लखनऊ में 80, मेरठ में 54, वाराणसी में 23, आगरा में 28, प्रयागराज में 11, मुरादाबाद में 14, मथुरा में 8, कानपुर नगर में 10, सहारनपुर में 9, अलीगढ़ में 14, महराजगंज में एक, बरेली में 7, झांसी में एक, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 4, बाराबंकी में 5, अयोध्या में 8, शाहजहांपुर में 3, गोरखपुर में 2, बुलंदशहर में 5, देवरिया में 5, रामपुर में एक, बागपत में 4, चंदौली में 4, रायबरेली में 3, औरैया में एक, बलरामपुर में एक, गोंडा में 3, शामली में 2, बदायूं में 3, बिजनौर में 4, हापुड़ में 4, संभल में 2, सीतापुर में दो, अमेठी में 3, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, हाथरस, मैनपुरी, मिर्जापुर और कुशीनगर में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 87.05 प्रतिशत को पहली और 50.11 प्रतिशत को दोनों डोज
प्रदेश में कोविड टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 87.05 फीसदी को पहली और 50.11 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैक्सीन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत एक जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन में दसवीं कक्षा का आईडी कार्ड मान्य होगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई ने बताया कि कुल एक करोड़ 40 लाख बच्चों केटीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश के 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की डोज दी जा चुकी है, जिसमें 12 करोड़ से अधिक को पहली और सात करोड़ से अधिक को दूसरी डोज दी चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु की 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में करीब 10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स और 10 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed