फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 5.40 lakh teachers have enrolled in the CM Cashless Medical Scheme so far.

UP: सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना से अब तक 5.40 लाख शिक्षक जुड़े, 45% शिक्षक-कार्मिकों ने पूरा किया ई केवाईसी

Fri, 31 Jul 2026 08:10 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 31 Jul 2026 08:10 AM IST
सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत ई केवाईसी पूरी करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 457390 लाभार्थियों ने ई केवाईसी पूरी कर ली है। अन्य के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
UP: 5.40 lakh teachers have enrolled in the CM Cashless Medical Scheme so far.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों व उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में तेजी आई है। 8 जुलाई को वाराणसी से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए योजना के शुभारंभ के बाद अब तक 45 फीसदी पात्र शिक्षकों ने ई केवाईसी पूरी की है। अब तक 5.40 लाख शिक्षक इससे जुड़े हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के कुल 1289018 शिक्षकों व उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें से 540878 शिक्षकों और उनके आश्रितों की ई केवाईसी पूरी करके मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दो महीने में योगी ने नाप डाली 18 मंडलों की 100 विधानसभा सीटें, दौरे के लिहाज ने विपक्ष को काफी पीछे छोड़ा


बेसिक शिक्षा विभाग में योजना के अंतर्गत अब तक 457390 लाभार्थियों ने ई केवाईसी पूरी कर ली है। अन्य के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत ई केवाईसी पूरी करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

माध्यमिक व उच्च में गति पकड़ रहा अभियान : माध्यमिक शिक्षा विभाग में 147543 पात्र लाभार्थियों में से 65754 शिक्षकों की ई केवाईसी हो चुकी है। 26 जुलाई को आगरा से उच्च शिक्षा के लिए शुरू की गई योजना में विभाग के 17734 लाभार्थियों ने ई केवाईसी पूरी कर ली है। यह कुल पात्र लाभार्थियों का लगभग 47 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed