{"_id":"67aec66213d11a0fdb0c833d","slug":"up-450-religious-leaders-will-participate-in-the-climate-conference-it-will-be-organized-in-prayagraj-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जलवायु सम्मेलन में शामिल होंगे 450 धर्मगुरु, मुख्यमंत्री योगी करेंगे शुभारंभ, 16 फरवरी को है आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जलवायु सम्मेलन में शामिल होंगे 450 धर्मगुरु, मुख्यमंत्री योगी करेंगे शुभारंभ, 16 फरवरी को है आयोजन
Fri, 14 Feb 2025 09:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:58 AM IST
सार
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में 16 फरवरी को होने वाले जलवायु सम्मेलन में 450 धर्मगुरु शामिल होंगे। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में 16 फरवरी को होने वाले जलवायु सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ‘कुंभ की आस्था और जलवायु परिवर्तन’ विषय पर प्रस्तावित इस सम्मेलन की तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। इसमें लगभग 450 धर्मगुरुओं और विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। 140 वक्ता और प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न उत्पन्न हो और साफ-सफाई बेहतर रहे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क कार्यक्रम स्थल पर और एक ट्रेवल डेस्क प्रयागराज एयरपोर्ट और लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थापित की गई है।
विज्ञापन
बैठक में प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रयागराज प्रशासन और मेला प्राधिकरण प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन