फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 44 killed, 47 scorched due to lightning in the state, CM expressed grief

यूपी : प्रदेश में बिजली गिरने से 44 की मौत, 47 झुलसे, सीएम ने जताया शोक

Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 12:21 AM IST
सार

मृतकों में प्रयागराज में 14, कानपुर देहात व फतेहपुर में पांच-पांच, कौशांबी में चार, फिरोजाबाद व फतेहपुर में तीन-तीन, उन्नाव, सोनभद्र व हमीरपुर में दो-दो, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, मिर्जापुर व हरदोई में एक-एक लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: 44 killed, 47 scorched due to lightning in the state, CM expressed grief
आकाशीय बिजली

विस्तार

तेज बारिश के दौरान प्रदेश में रविवार को बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 झुलस गए। मृतकों में प्रयागराज में 14, कानपुर देहात व फतेहपुर में पांच-पांच, कौशांबी में चार, फिरोजाबाद व फतेहपुर में तीन-तीन, उन्नाव, सोनभद्र व हमीरपुर में दो-दो, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, मिर्जापुर व हरदोई में एक-एक लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 200 से अधिक मवेशियों की भी जान गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने व डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को बिजली गिरने की घटनाओं में प्रयागराज मंडल में 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसी तरह सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में रविवार को बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं, बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 16 की मौत हो गई है और 27 लोग झुलस गए हैं। करीब 200 मवेशियों की भी मौत हो गई है। उधर, फर्रुखाबाद में बिजली गिरने से वन विभाग की ओर से पौधरोपण कर रहे सात श्रमिकों समेत नौ लोग झुलस गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक श्रमिक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में बिजली गिरने से शिकोहाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में खेत में काम कर रहे तीन किसानों की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, उन्नाव में बारासगवर थाना क्षेत्र के बैदरा गांव में रविवार को दोपहर बिजली गिरने से मिर्च के खेत की रखवाली करने गए 10 वर्षीय बच्चे व उसकी नौ वर्षीय चचेरी बहन आराध्या (9) की मौत हो गई। मृत बच्ची आराध्या के पिता प्रमोद ने दो साल पूर्व आत्महत्या कर ली थी। वहीं माता लक्ष्मी की बीमारी से मौत हो गई थी। तेज बारिश के दौरान रविवार को सोनभद्र में कई जगह बिजली गिरने से दो की मौत हो गई और प्रधान समेत छह लोग झुलस गए। मिर्जापुर में मड़िहान थाने के रिक्शा खुर्द गांव में भी एक बिजली की चपेट में आकर जान गंवा बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed