फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Indigo Flights Cancelled Air Fare Hike Amid IndiGo Flight Crisis News in Hindi

लखनऊ में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द; दस गुना महंगा हुआ किराया; 69 हजार में मिला टिकट; हंगामा

Sat, 06 Dec 2025 07:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Dec 2025 07:53 AM IST
सार

Lucknow Indigo Flight Status : पूरे देश में इंडिगो के विमान रद्द होने का असर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी पड़ा। शुक्रवार को 42 उड़ाने निरस्त हो गईं।

विज्ञापन
Lucknow Indigo Flights Cancelled Air Fare Hike Amid IndiGo Flight Crisis News in Hindi
इंडिगो संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को करीब 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गईं। लखनऊ से आने और जाने वाली कुल 42 उड़ानें रद्द रहीं। इससे 2400 यात्रियों व उनके परिजनों समेत करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इंडियो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर 5 से 20 घंटे तक अपनी उड़ान का इंतजार करने के बाद जब यात्रियों को विमान निरस्त किए जाने की सूचना मिली तो लोग आगबबूला हो गए। यात्रियों ने कई बार हंगामा भी किया। इससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट या एयरलाइंस का कोई भी स्टाफ सही जानकारी नहीं दे रहा था। इस वजह से उन्हें बेवजह घंटों समय एयरपोर्ट पर बरबाद करना पड़ा। सही समय पर विमान निरस्त किए जाने की जानकारी मिलती तो वह अन्य विकल्प तलाश कर गंतव्य तक पहुंचने की योजना बना सकते थे।
विज्ञापन


लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट से कुल 144 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। इसमें से अकेले 65 विमान इंडिगो के बेड़े के हैं जो लखनऊ एयरपोर्ट से ऑपरेट होते हैं। शुक्रवार का दिन इन उड़ानों पर भारी पड़ा। लखनऊ से आने वाली 21 और जाने वाले 21 उड़ान, कुल 42 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता समेत दर्जन भर से ज्यादा जगहों की उड़ानें निरस्त रहीं। शुक्रवार को 1290 से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवाकर दूसरे माध्यमों से अपने गंतव्य तक पहुंचने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइटें लगातार रद्द होने से जहां यात्री पहले से ही परेशान हैं, वहीं सीधी उड़ान न मिलने से अन्य विमानों का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले 10 गुना तक महंगा हो गया है। लखनऊ से प्रमुख शहरों की सीधी उड़ानें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में कनेक्टिंग उड़ानों का ही सहारा है। लखनऊ मुंबई रूट के विमानों पर इंडिगो की उड़ानें नहीं चल रही हैं। सामान्य दिनों में जो किराया 5 हजार के आसपास होता था वह इस वक्त बढ़कर 48 हजार रुपये हो गया है। हैदराबाद रूट पर एअर इंडिया का किराया 42,665 रुपये हो गया है। बंगलूरू का एअर इंडिया का किराया 68790 रुपये है। लखनऊ से दिल्ली की सीधी उड़ानों का किराया 14000-17000 रुपये है जो कि सामान्य दिनों में 4000 के आसपास रहता है। 7 दिसंबर को एअर इंडिया की रात 8:30 बजे की उड़ान का किराया 46,301 रुपये हो गया है।

दोपहर बाद बिगड़े हालात, यात्रियों ने किया हंगामा

शुक्रवार दोपहर 2 बजे इंडिगो के काउंटर पर मौजूद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों और कर्मचारियों के बीच शुरू हुई नोकझोंक धीरे धीरे झड़प में तब्दील होती गई। यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की वेबसाइट और एप पर उड़ानों का वक्त सामान्य दिखाया जा रहा है। इससे कई यात्री ऑनलाइन बोर्डिंग पास तक निकाल लेते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर डिस्प्ले बोर्ड से पता चलता है कि उनकी उड़ान रद्द है। इस बदली स्थिति का काउंटर पर तैनात कर्मचारी भी सही जवाब नहीं दे पाते। रिफंड व टिकट की तारीख आगे बढ़ने के सवाल पर भी कर्मचारी चुप्पी साध गए जिससे यात्रियों का आक्रोश लगातार बढ़ता गया। यात्रियों ने बताया कि एयरलाइन प्रबंधन उड़ान रद्द होने की सूचना पहले से नहीं दे रहा है जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियां झेलना पड़ीं। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी ऐसी स्थिति आई थी जब इंडिगो के कई विमान लेट और रद्द होने पर उनकी जानकारी करने यात्री काउंटर पर पहुंचे थे।

लखनऊ से उड़ान - किराया (रुपये में)

Lucknow Indigo Flights Cancelled Air Fare Hike Amid IndiGo Flight Crisis News in Hindi
इंडिगो के विमान किराया। - फोटो : amar ujala
अहमदाबाद- 43550
पुणे की सीधी उड़ान- 24999
पुणे की कनेक्टिंग फ्लाइट- 42360
गोवा - 38667
जम्मू कनेक्टिंग- 13290
पटना कनेक्टिंग- 32450
कोलकाता कनेक्टिंग- 39330

9 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद तंजानिया नहीं जा सके रूपम

प्रतापगढ़ के रहने वाले रूपम को पत्नी बीना यादव और दो बेटियों के साथ लखनऊ से मुंबई होते हुए तंजानिया जाना था। बृहस्पतिवार रात लखनऊ से 9:50 बजे मुंबई की फ्लाइट थी और फिर मुंबई से सुबह 5 बजे से तंजानिया के लिए। बृहस्पतिवार को इंडिगो ने बताया कि मुंबई से तंजानिया की फ्लाइट रद्द है तो उन्होंने मुंबई से तंजानिया की 4.50 लाख रुपये की टिकट दोबारा ली लेकिन एयरपोर्ट आकर पता चला कि लखनऊ से मुंबई की भी फ्लाइट रद्द है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे की फ्लाइट बताई गई लेकिन उसके बाद वह भी कैंसिल हो गई। इससे वह पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त से मय परिवार एयरपोर्ट पर ही डटे हैं।

50 हजार के अतिरिक्त खर्च से पुणे जाएगा रावल परिवार
पुणे के रहने वाले सुभाष रावल 28 नवंबर को अपने बेटे की पेरेंट्स मीट कॉन्फ्रेंस में आए थे। काम निपटा तो बनारस और फिर अयोध्या जी में दर्शन किए। 3 दिसंबर को अयोध्या से पुणे के लिए उनकी सीधी फ्लाइट थी लेकिन वहां बताया गया कि अयोध्या के बजाय उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से 4 दिसंबर को वाया दिल्ली होकर जाने वाली पुणे की फ्लाइट मिलेगी। थक हारकर वह सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे लेकिन न तो बृहस्पतिवार को फ्लाइट मिली और न ही पूर्व निर्धारित शुक्रवार दोपहर 2 बजे वाली फ्लाइट। आखिरकार उन्होंने तय किया कि वह सड़क मार्ग से ही 50 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च कर मय परिवार अपने घर पुणे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed