फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 37 crore saplings will be planted in the state today, CM Yogi will be present in Ayodhya; Will also be res

यूपी: प्रदेश में एक दिन में रोपे गए 37 करोड़ पौधे, सीएम ने अयोध्या तो राज्यपाल ने बाराबंकी में किया पौधरोपण

Wed, 09 Jul 2025 05:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

Plantation in UP: यूपी में आज सुबह पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ हो गया। एक पेड़ मां के नाम थीम पर प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे लगाए गए। 

विज्ञापन
UP: 37 crore saplings will be planted in the state today, CM Yogi will be present in Ayodhya; Will also be res
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में किया पौधरोपण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आज सुबह पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ हो गया। एक पेड़ मां के नाम थीम पर प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी में पौधरोपण किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधरोपण कर लोगों से पौधों के संरक्षण की अपील की। प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 20 करोड़ पौधे लगाए गए।

विज्ञापन


इस मौके पर अयोध्या में अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश भी इससे सुरक्षित नहीं है। यह अनियोजित विकास का परिणाम है। ऐसे में हमें विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी। पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है इसलिए इस अभियान को ''एक पेड़ मां के नाम'' नाम दिया गया है। आज के दिन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक विकसित हो चुकी है। इससे पर्यावरण की रक्षा करते हुए विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इन दोनों में संतुलन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें से 75 फ़ीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी वाटिका में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए।

पौधों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड का होगा इस्तेमाल

पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।

अपलोड कर सकेंगे फोटो

https://upforest.gov.in और https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यूआर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो अपलोड कर सकेंगे।


मोबाइल पर देखें पौधरोपण की प्रगति

वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति जिलेवार वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति 6 बजे से दिए गए टिकर लिंक https://pmsupfd.org/plantingprogress.html के जरिये कंप्यूटर या मोबाइल पर देख जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed