{"_id":"6138a9d78ebc3e147352c959","slug":"up-31-districts-freed-from-corona-16-new-patients-found-in-last-24-hours-so-far-more-than-eight-crore-25-lakh-vaccinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोरोना मुक्त हुए 31 जिले, पिछले 24 घंटे में मिले 16 नए मरीज, अब तक आठ करोड़ 25 लाख से ज्यादा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोरोना मुक्त हुए 31 जिले, पिछले 24 घंटे में मिले 16 नए मरीज, अब तक आठ करोड़ 25 लाख से ज्यादा टीकाकरण
Wed, 08 Sep 2021 05:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:47 PM IST
सार
टेस्टिंग में नम्बर एक उत्तर प्रदेश भर अब तक 07 करोड़ 40 लाख 38 हजार 991 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि इसी अवधि में 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
कोरोना जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की रफ्तार कमजोर पड़ चुकी है। लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन भी तेजी से सामान्य हो रहा है। विगत 24 घंटे में हुई दो लाख 17 हजार 846 सैम्पल की टेस्टिंग में 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 11 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 214 रह गई है।
विज्ञापन
वहीं, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र जिले में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद अब कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। टेस्टिंग में नम्बर एक उत्तर प्रदेश भर अब तक 07 करोड़ 40 लाख 38 हजार 991 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि इसी अवधि में 28 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 417 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को टीम-09 के साथ कोविड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। कोविड टीके की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की प्रक्रिया पर संतोष जताया। सीएक को बताया गया कि विगत दिवस 14 लाख 51 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया।
विज्ञापन
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 25 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि टीके की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।