फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 305 new corona patients found in the state, masks required in public places

यूपी : प्रदेश में मिले कोरोना के 305 नए मरीज, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी

Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 May 2022 12:17 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि पिछले यूपी इन्वेस्टर समिट में 4.68 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव हमें मिले थे। इनमें से 03 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आज धरातल पर साकार हो रहे हैं। आगामी जून माह में प्रदेश के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन
UP: 305 new corona patients found in the state, masks required in public places
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 305 नए मरीज मिले हैं जबकि 771 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 1,567 हो गई है। इस दौरान  गौतमबुद्ध नगर में 124, गाजियाबाद में 41, लखनऊ में 23, आगरा में 20 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 771 लोग स्वस्थ भी हुए। हमीरपुर और ललितपुर में भी दहाई अंक में नए केस की पुष्टि हुई है। इनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आकलन भी किया जाए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है। इसका प्रभावी अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने टीम नाइन की बैठक में अधिकारियों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1567 एक्टिव केस हैं। इसमें 1487 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 76 लाख डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 प्लस आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 89% वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.74% से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 69.17% किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 68% से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाए जाने को और तेज किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं/सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए 'मुख्यमंत्री अयोग्य मेले' सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। अब तक 43 मेलों का आयोजन हो चुका है, जहां 01 करोड़ से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। विगत  रविवार को लगभग 1.21 लाख लोगों ने आरोग्य मेले का लाभ उठाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित कराया जाए।

प्रधानमंत्री  के दिशा-निर्देशन में विगत पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश देश में औद्योगिक निवेश के श्रेष्ठतम गंतव्य के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उभर कर आया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की राष्ट्रीय रैंकिंग में 2017 तक 14वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज द्वितीय पायदान पर है। अब इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आने के लक्ष्य के साथ "टीम यूपी" को काम करना होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि पिछले यूपी इन्वेस्टर समिट में 4.68 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव हमें मिले थे। इनमें से 03 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आज धरातल पर साकार हो रहे हैं। आगामी जून माह में प्रदेश के तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। यह आयोजन 'नए भारत के  नए उत्तर प्रदेश' की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा।

निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने के इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग दिए जाएं। स्थापना संबंधी नियमों/अर्हताओं को यथासंभव सरल भी किया गया है। ऐसे प्रस्तावों को कतई लंबित न रखें। 


नवस्थापित मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ तथा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए। इनके कार्यपरिषद/विद्यापरिषद व अन्य निकायों के गठन का कार्य यथाशीघ्र कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed