{"_id":"6b0c51232b01614f920c006c","slug":"up-30-000-teachers-in-the-state-are-upset-over-the-lack-of-uniformity-in-promotions-demanding-a-list-be-prep-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रमोशन में एकरुपता न होने से प्रदेश के 30 हजार शिक्षक नाराज, नियमावली के तहत सूची बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रमोशन में एकरुपता न होने से प्रदेश के 30 हजार शिक्षक नाराज, नियमावली के तहत सूची बनाने की मांग
Sun, 29 Nov 2026 10:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:29 PM IST
सार
Teachers in UP: यूपी के प्राइमरी स्कूलों के 30 हजार शिक्षक प्रमोशन में एकरुता न होने से नाराज हो गए हैं। उनकी मांग है कि नियमावली के तहत अलग सूची बनाई जाए।
विज्ञापन
यूपी बेसिक टीचर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया में एकरूपता नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है। कई जिलों में जारी पदोन्नति सूचियों में 29334 गणित-विज्ञान सीधी भर्ती के शिक्षकों को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। शिक्षक संगठनों ने बीएसए से शासनादेश और ज्येष्ठता नियमावली के अनुसार सूची तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीधी भर्ती मोर्चा के शिक्षक नेता हरिशंकर राठौर ने बताया कि 11 जुलाई 2013 और संशोधित छह अगस्त 2013 के शासनादेश के अनुसार पदोन्नत सहायक अध्यापकों और सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों को समन्वित करते हुए सूची बननी चाहिए। इसमें पदोन्नत और सीधी भर्ती के शिक्षकों को क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रखा जाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा ज्येष्ठता नियमावली में भी दोनों श्रेणियों के लिए 1:1 चक्रानुसार अनुपात का प्रावधान है। चित्रकूट, गोरखपुर, सीतापुर और बुलंदशहर में नियमों के अनुसार सूची बनी है, जबकि कई जिलों में इसका पालन नहीं हुआ। शिक्षकों ने समान मौलिक नियुक्ति की स्थिति में चयन गुणांक के आधार पर ज्येष्ठता सूची बनाने की मांग की है। साथ ही परिषद सचिव से सभी जिलों की सूची संबंधी जानकारी मंगवाकर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
