{"_id":"61782865bd05561fa6071ce8","slug":"up-29-inspectors-and-185-sub-inspectors-transferred-list-of-35-pps-officers-also-ready-for-transfers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 29 इंस्पेक्टर और 185 सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले, तबादलों के लिए 35 पीपीएस अफसरों की सूची भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 29 इंस्पेक्टर और 185 सब इंस्पेक्टर के हुए तबादले, तबादलों के लिए 35 पीपीएस अफसरों की सूची भी तैयार
Tue, 26 Oct 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:40 PM IST
सार
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को 10 इंस्पेक्टर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को चार इंस्पेक्टर, वाराणसी कमिश्नरेट को तीन इंस्पेक्टर, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को दो इंस्पेक्टर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को 29 इंस्पेक्टर और 185 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। डीजीपी मुख्यालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उधर, तबादले के लिए 35 पीपीएस अधिकारियों सूची भी तैयार है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को 10 इंस्पेक्टर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को चार इंस्पेक्टर, वाराणसी कमिश्नरेट को तीन इंस्पेक्टर, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को दो इंस्पेक्टर दिए गए हैं। इसके अलावा आगरा जोन को तीन, प्रयागराज व मेरठ जोन को दो-दो, गोरखपुर और बरेली जोन को एक-एक इंस्पेक्टर दिए गए हैं। एक इंस्पेक्टर को यूपीपीसीएल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अभी कम से कम 150 और इंस्पेक्टर के तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति ने पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक समेत 35 पीपीएस अधिकारियों को चिह्नित किया है, जो एक ही स्थान पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात हैं। इनमें पीएसी बटालियन में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों के तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही चिह्नित अफसरों का स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन