फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 287 Hajis returned to their homeland on the first flight after completing Hajj

UP: हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से वतन वापस पहुंचे 287 हाजी, नवगठित हज कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने की अगवानी

Fri, 13 Jun 2025 08:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 08:39 AM IST
सार

हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से 287 हज यात्री वापस लौटे तो लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर यात्रियों के परिजनों ने गले लगकर हज की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
UP: 287 Hajis returned to their homeland on the first flight after completing Hajj
हज यात्रा मुकम्मल कर वापस लौटे यात्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सऊदी अरब में हज के अरकान पूरे कर पहली उड़ान से 287 हाजी वतन वापस लौटे। हाजियों का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फूलों से इस्तक्बाल किया गया। वतन वापसी की खुशी के साथ हाजी अपने परिजनों के गले लगे तो हर आंख नम हो गई। एयरपोर्ट के बाहर फूल मालाओं और गुलदस्तों के साथ परिजन हाजियों को गले लगा कर हज की मुबारकबाद देते रहे।

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार कुल 13685 हज यात्रियों में राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कुल 5522 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा रवाना किया गया था। सऊदी अरब में हज मुकम्मल होने के बाद हाजियों की वापसी का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हाजियों की पहली उड़ान अपने तय समय से 20 मिनट पहले रात 12:05 बजे पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली का निजीकरण: आयोग पहुंचे कॉर्पोरेशन प्रबंधन और उपभोक्ता परिषद, निजीकरण को बताया घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मथुरा-वृंदावन और कानपुर में 67 हजार करोड़ से परवान चढ़ेंगी विकास योजनाएं, यातायात सुधार पर रहेगा जोर


औपचारिकताओं के बाद हाजियों ने बाहर आना शुरू किया तो एयरपोर्ट पर नवगठित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सदस्य वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद (शाहीन अंसारी), सैयद कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब), मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान, जुनैद अहमद अंसारी, जावेद कमर खान, कमरुद्दीन (जुगनू), हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी, विशेष कार्याधिकारी जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने हाजियों को गुलाब का फूल देकर उनका गर्मजोशी से इस्तक्बाल किया और हज मुकम्मल होने की मुबारकबाद दी। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष दानिश आजाद आजाद अंसारी ने हाजियों से मिल कर उनका हालचाल पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed