{"_id":"684b95b3e51dd8917d0f27f2","slug":"up-287-hajis-returned-to-their-homeland-on-the-first-flight-after-completing-hajj-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से वतन वापस पहुंचे 287 हाजी, नवगठित हज कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने की अगवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से वतन वापस पहुंचे 287 हाजी, नवगठित हज कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने की अगवानी
Fri, 13 Jun 2025 08:39 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:39 AM IST
सार
हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से 287 हज यात्री वापस लौटे तो लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर यात्रियों के परिजनों ने गले लगकर हज की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
हज यात्रा मुकम्मल कर वापस लौटे यात्री।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सऊदी अरब में हज के अरकान पूरे कर पहली उड़ान से 287 हाजी वतन वापस लौटे। हाजियों का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फूलों से इस्तक्बाल किया गया। वतन वापसी की खुशी के साथ हाजी अपने परिजनों के गले लगे तो हर आंख नम हो गई। एयरपोर्ट के बाहर फूल मालाओं और गुलदस्तों के साथ परिजन हाजियों को गले लगा कर हज की मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन
प्रदेश से इस बार कुल 13685 हज यात्रियों में राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कुल 5522 हज यात्रियों को मदीना मुनव्वरा रवाना किया गया था। सऊदी अरब में हज मुकम्मल होने के बाद हाजियों की वापसी का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हाजियों की पहली उड़ान अपने तय समय से 20 मिनट पहले रात 12:05 बजे पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली का निजीकरण: आयोग पहुंचे कॉर्पोरेशन प्रबंधन और उपभोक्ता परिषद, निजीकरण को बताया घोटाला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मथुरा-वृंदावन और कानपुर में 67 हजार करोड़ से परवान चढ़ेंगी विकास योजनाएं, यातायात सुधार पर रहेगा जोर
औपचारिकताओं के बाद हाजियों ने बाहर आना शुरू किया तो एयरपोर्ट पर नवगठित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सदस्य वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद (शाहीन अंसारी), सैयद कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब), मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान, जुनैद अहमद अंसारी, जावेद कमर खान, कमरुद्दीन (जुगनू), हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी, विशेष कार्याधिकारी जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने हाजियों को गुलाब का फूल देकर उनका गर्मजोशी से इस्तक्बाल किया और हज मुकम्मल होने की मुबारकबाद दी। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष दानिश आजाद आजाद अंसारी ने हाजियों से मिल कर उनका हालचाल पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।