{"_id":"6afc6d4286ee989bbe0a7b9c","slug":"up-250-seats-added-in-ayush-colleges-admissions-to-be-offered-via-a-stray-round-of-seat-allocation-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आयुष कॉलेजों में बढ़ीं 250 सीटें, दाखिले का मिलेगा मौका, स्ट्रे राउंड से होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आयुष कॉलेजों में बढ़ीं 250 सीटें, दाखिले का मिलेगा मौका, स्ट्रे राउंड से होगा आवंटन
Tue, 17 Nov 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:35 PM IST
सार
यूपी के आयुष कॉलेजों में तीसरे चरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। हाईकोर्ट ने पांच निजी कॉलेजों को सीटें बढ़ाने की अनुमति दी थी। इससे अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए करीब 250 अतिरिक्त सीटें बढ़ गई हैं। इन सीटों को चौथे चरण की काउंसिलिंग या स्ट्रे राउंड के जरिये भरा जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने केंद्रीय काउंसिलिंग परामर्शदाता समिति (एएसीसीसी) से सलाह मांगी है।
विज्ञापन
प्रदेश में आयुष की पांच हजार से अधिक सीटें हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों की सभी सीटें पहले और दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भर चुकी हैं। तीसरे चरण की काउंसिलिंग अंतिम दौर में है। इसके लिए 16 नवंबर तक पंजीयन हुआ है। अभिलेखों के सत्यापन के बाद 19 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
छात्रों को 20 से 23 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में दाखिला लेना है। सूत्रों के मुताबिक, पांच निजी आयुर्वेद कॉलेजों को हाईकोर्ट से सीटें बढ़ाने की अनुमति मिली है। इनमें एक कॉलेज को सिर्फ एक सीट बढ़ाने के लिए राहत मिली है। इस तरह करीब 250 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
