फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 25 people died due to lightning in the state, CM Yogi gave instructions for compensation; ordered survey f

यूपी: प्रदेश में बिजली गिरने से 25 की मौत, सीएम योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश; फसलों के लिए सर्वे का आदेश

Sun, 15 Jun 2025 10:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

Death due to lightning: यूपी में 14 और 15 जून को आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: 25 people died due to lightning in the state, CM Yogi gave instructions for compensation; ordered survey f
यूपी में बिजली गिरने से 25 की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के लिहाज से संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यहां बता दें कि 14 व 15 जून को बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को यहां मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed