फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 25 officers who became IPS from PPS got posted

यूपी: पीपीएस से आईपीएस बने 25 अधिकारियों को मिली तैनाती, कई अधिकारियों की तैनाती में हुआ बदलाव

Wed, 29 Nov 2023 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Nov 2023 08:13 PM IST
सार

डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव द्वारा जारी किये गये आदेश के मुताबिक केस्को में तैनात प्रदीप कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी बनाया गया है। राम सुरेश को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से विशेष सुरक्षा बल, मथुरा का सेनानायक बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: 25 officers who became IPS from PPS got posted
आईपीएस के हुए तबादले

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारियों को उनके पद के अनुरूप तैनाती प्रदान की गयी है। बता दें कि बीते सितंबर माह में 26 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस के पद पर प्रोन्नत किया गया था, जिनमें से 25 अधिकारियों को एसपी के पद पर बुधवार को तैनाती दी गयी है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव द्वारा जारी किये गये आदेश के मुताबिक केस्को में तैनात प्रदीप कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी बनाया गया है। राम सुरेश को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से विशेष सुरक्षा बल, मथुरा का सेनानायक बनाया गया है। एटीसी सीतापुर में तैनात मोहम्मद तारिक को एसपी रूल्स एवं मैन्युअल बनाया गया है। विजिलेंस में एएसपी निधि सोनकर को यूपी 112 भेजा गया है। एटीएस में तैनात सुशील कुमार को मुरादाबाद की बीआर आंबेडकर अकादमी का एसपी बनाया गया है। मिर्जापुर स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी में तैनात देवेंद्र भूषण को विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है। 
विज्ञापन


एएनटीएफ में तैनात आशुतोष द्विवेदी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात विपुल कुमार श्रीवास्तव को झांसी में एसपी रेलवे बनाया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात विद्या सागर मिश्रा और प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी सुरक्षा घनश्याम को डीजीपी मुख्यालय में एसपी स्थापना (लीगल एंड पॉलिसी) बनाया गया है। एडीजी जोन गोरखपुर के स्टाफ आफिसर आनंद कुमार को विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। मैनपुरी में तैनात राजेश कुमार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ कमिश्नरेट में एएसपी साइबर क्राइम डॉ. महेंद्र पाल सिंह को एसपी एएनटीएफ (ऑपरेशन) और बसंत लाल को कानपुर में एसपी एलआईयू बनाया गया है। बाराबंकी में तैनात आशुतोष मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर में तैनात डॉ. राजीव दीक्षित को मेरठ में एसपी ईओडब्ल्यू बनाया गया है। बहराइच में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गोरखपुर में तैनात अरुण कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। एटा में तैनात विनोद कुमार पांडेय को वाराणसी में एसपी एलआईयू बनाया गया है। वाराणसी में तैनात नीरज कुमार पांडेय को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। बुलंदशहर में तैनात सुरेंद्र नाथ तिवारी को सीबीसीआईडी, लखनऊ में एसपी बनाया गया है।


इनको वर्तमान जगह पर तैनाती
प्रशिक्षण मुख्यालय में तैनात हरगोविंद को उनकी तैनाती की जगह एसपी बनाया गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय में तैनात डॉॅ. दुर्गेश कुमार को डीजीपी का स्टाफ अफसर बना दिया गया है। अयोध्या में एएसपी सुरक्षा पंकज को एसपी बना दिया गया है। वह जनवरी 2024 तक अयोध्या में एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed